फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: A do-or-die movement is needed to save the Constitution, democracy will be lost if it goe

अखिलेश यादव बोले: संविधान बचाने के लिए करो या मरो आंदोलन की जरूरत, इसके जाते ही छिनेगा लोकतंत्र

Sat, 06 Dec 2025 08:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Dec 2025 08:37 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए करो या मरो की जरूरत है। संविधान खत्म होने का मतलब लोकतंत्र छिन जाना होगा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: A do-or-die movement is needed to save the Constitution, democracy will be lost if it goe
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश का नारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। दुखद बात ये है कि संसद में संविधान को बचाने पर बहस हो रही है। इसलिए आज संविधान को बचाने के लिए फिर से एक और करो या मरो आंदोलन की जरूरत है। सबको स्थान, सबको सम्मान।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि संविधान पर संकट का आना दरअसल लोकतंत्र पर संकट छाना है। उन्होंने कहा संविधान ही हमारा रक्षा कवच है। संविधान है तो सुरक्षा है। संविधान ही देश की 90 फीसदी शोषित, उपेक्षित, पीड़ित, वंचित जनता के अधिकारों का सच्चा संरक्षक है। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को बंधक बनाकर जो लोग राज करना चाहते हैं, उनके लिए आजादी का अमृतकाल भी सिर्फ एक जुमला है।
विज्ञापन


सपा ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश सपा मुख्यालय समेत सभी जिलों में पार्टी कार्यालयों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर श्यामलाल पाल, अरविंद कुमार सिंह, गौरव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहब के अपमान का 2027 में लेंगे बदला : सपा वाहिनी
सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि सरकार के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन ने 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा को रद्द कर दिया। इसके बावजूद लखनऊ समेत सभी जिलों में वाहिनी ने कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब और संविधान से नफरत करती है। विधानसभा चुनाव में दलित समाज इसका जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed