फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav's train slips in lucknow

फिसली अखिलेश की 'ड्रीम ट्रेन', टला बड़ा हादसा

Fri, 28 Feb 2014 10:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav's train slips in lucknow

101 दिनों बाद लखनऊ जू एक बार बालरेल की रौनक से गुलजार हो गया। नई बिछी चौड़ी रेल पटरियों पर शुक्रवार को धड़धड़ाते हुये नई बालरेल छुकछुक दौड़ी।

विज्ञापन


नई बालरेल की पहली सवारी को खुद सीएम अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाई। बालरेल के पहले चक्कर के वो पहले यात्री भी बने। ऐसा करने वाले वो प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने, जो ट्रेन के मुसाफिर बने।
विज्ञापन


सफर में सीएम अखिलेश के बच्चे भी उनक साथ सवार रहे। हालांकि कार्यदायी संस्था के तमाम ट्रायल और सुरक्षा इंतजामों के परखे जाने के बावजूद ट्रेन के सफर में सफेद बाघ के बाड़े के पास हादसा होते-होते बचा, जब ट्रन के पहिये अधिक लोड के चलते स्लिप होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बिछाया गया था नया ट्रैक

akhilesh yadav's train slips in lucknow

लखनऊ जू में बिछी पुरानी प‌टरियों को बदलने के साथ ही उन पर नई बालरेल दौड़ाने क लिये 20 नवंबर 2013 को 44 साल पुरानी बालरेल को रोक दिया गया था।

करीब 101 दिनों तक चले काम के बाद यहां कार्यदायी संस्था ने लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से 1600 मीटर लंबा नया ट्रैक और ओल्ड स्ट्रीट माडल इंजन से लैस नया इंजन बनाया।

शुक्रवार शाम करीब 4:35 बजे जू पहुंचे मुख्यमंत्री ने चंद्रपुरी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झंडी दिखाने क बाद खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केसाथ आये मंत्रियों, विधायकों और वन विभाग के आला अधिकारियों ने सवारी की।

84 लोगों की क्षमता, चढ़ गए 250

akhilesh yadav's train slips in lucknow

ट्रेन में 84 यात्रियों की क्षमता और सीएम के साथ लगभग 250 लोगों की सवारी। स्टेशन से रवाना होने केबाद हावड़ा ब्रिज होते हुये सफेद बाघ के बाड़े तक पहुंचते ही नई बालरेल से हादसा टल गया।

यहां सफेद बाघ के बाड़े के पास मोड़पर ट्रेन जैसे ही पहुंची इंजन की पिछला पहिया स्लिप होने के चलते पटरी पर ही नाचने लगा और ट्रेन आग बढ़ना रुक गई।

पहिया स्लिप होते देख अधिकारियों के हांथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में नीचे उतरे सपोर्टिंग स्टाफ ने लोड ज्यादा होने की बात कही तो बोगी बी और डी से करीब 20-30 लोगों को नीच उतारा गया तब कहीं जाकर रेल आगे बढ़ी।

लटककर चले मंत्री जी तो दौड़ते रहे नेता

akhilesh yadav's train slips in lucknow

ट्रेन को स्टेशन से हरी झंडी दिखाने के बाद सवारी कर रहे विशेष बच्चों के अलावा बोगी सी में सीएम अखिलश सवार हुये।

उनके साथ बोगी में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी, जंतु उद्यान राज्यमंत्री डा. एसपी यादव, कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति सवार हुये।

इन सबके साथ आये कुछेक विधायक तो बकायदा लटके दिखे। जबकि कुछ नेता ट्रेन के साथ दौड़ लगाते रहे। दूसरी बोगी में प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग, पीसीसीएफ जेएस अस्थाना, निदेशक जू अनुपम गुप्ता, उपनिदेशक जू डा. उत्कर्ष सवार हुये।

जबकि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ इन सबस बात करते हुये पैदल ही साथ-साथ चलत रह। उन्होंने बाद में ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठाया।

आप जाइये पापा, हम रेल में घूमेंगे...

akhilesh yadav's train slips in lucknow

जब सीएम के भाषण का दौर चल रहा था तो उनके साथ आये उनके बेटे और बेटियां ट्रेन की सवारी का बेहिचक लुत्फ ले रहे थे।

बारादरी के पास सीएम तो उतर गये लेकिन जब उन्होंने बच्चों को साथ आने के लिये कहा तो तीनों न मना कर दिया।

अर्जुन ने कहा नो पापा हम ट्रेन में ही घूमेंगे। बाद में स्टेशन आते-आते अर्जुन ने इंजन रूम में जाकर ड्राइवरों के साथ सवारी का लुत्फ लिया।

बच्चों ने बाद पापा सीएम अखिलेश के जाने के बाद भी काफी देर तक जू की सैर की। बैटरी चालित वाहनों की सैर की, उपनिदेशक जू के कमरे में ही नाश्ता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed