फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav replied to CBI notice given to him.

UP Politics: अखिलेश ने सीबीआई को भेजा जवाब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराने को कहा

Thu, 29 Feb 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जांच एजेंसियां भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। हमने उन्हें जवाब दे दिया है। क्या जवाब दिया है आप खुद पता कर लीजिए हम लीक करने का काम नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav replied to CBI notice given to him.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन घोटाले में सीबीआई के समन का बृहस्पतिवार को जवाब भेजा है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने जांच एजेंसी को भेजे गए अपने पत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पूछताछ करने और बयान दर्ज कराने की बात कही है। जवाब भेजने की पुष्टि अखिलेश ने खुद भी की है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने जवाब में लिखा कि मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। इसमें  लखनऊ अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ सकता हूं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले ही नोटिस क्यों भेजा गया है? वर्ष 2019 के बाद पांच साल तक कोई जानकारी क्यों नहीं मांगी गई। सीबीआई इस मामले में मुझसे क्या पता करना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सियासत: भाजपा ने सपा से 2022 का हिसाब 2024 में चुकता किया, लोकसभा चुनाव से पहले हिला दी इंडिया गठबंधन की नींव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गांधी परिवार के लिए अब अमेठी-रायबरेली में चुनावी दस्तक आसान नहीं, भाजपा ने की मजबूत व्यूह रचना




उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां भाजपा प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। सीबीआई की नोटिस का जवाब भेज दिया गया है। पत्र में क्या लिखा है यह आप लोग नोटिस भेजने वाले से पता कर लीजिए। लीक करने का काम हम नहीं भाजपा करती है।

सामने मीठी-मीठी बातें करेंगे और फिर धोखा करेंगे तो कैसे पता चलेगा
अखिलेश यादव ने सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर कहा कि जो लोग सामने मीठी-मीठी बातें करते हैं और फिर यहां से जाकर धोखा करते हैं। उनके बारे में कैसे पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मनोज पांडेय को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के बयान पर कहा कि हमने किसी को रामलला के दर्शन करने से नहीं रोका। वो लोग झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनाव में सबसे ज्यादा कमजोर है इसलिए सीबीआई नोटिस भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed