अखिलेश का सीएम योगी से सवाल, क्या सरकार बनाने के लिए थे चुनावी वादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कानून व्यवस्था और कर्जमाफी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने लिखा है कि चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही थे।
अपराध वृद्धि, जातीय और सांप्रदायिक तनाव के मुद्दे पर सपा ने 29 मई को प्रदेश भर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे थे। उनसे कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दखल देने की मांग की थी। एक तरह से सपा ने प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
विधानसभा में सपा के जिस तरह के तेवर रहे, उसकी झलक अब सड़कों पर भी दिखने की शुरुआत हो गई है। अखिलेश ने शनिवार को किसानों और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर ट्वीट किया।
बिगड़ती जा रही है कानून-व्यवस्था
उन्होंने लिखा है, कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और किसानों से किए गए पूर्ण कर्ज माफी के वादे की नाउम्मीदगी भी। चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए थे।
मंत्री के दौरे से 15 लाख की चपत
अखिलेश ने एक न्यूज चैनल की वेबसाइट की खबर को भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मंत्री के गन (पिस्टल) के साथ लोहिया संस्थान के दौरे से लगी 15 लाख की चपत।
गौरतलब है कि शुक्रवार को लोहिया संस्थान में परिवहन मंत्री सत्यदेव पचौरी का गनर जबरन एमआरआई कक्ष में घुस गया था, जिससे उसकी पिस्टल मशीन में चिपक गई थी।