{"_id":"648d860b2461c03fa10d6458","slug":"akhilesh-yadav-raises-question-on-up-law-and-order-by-tweeting-a-video-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर उठाए सवाल, बोले- अपनी सुरक्षा के लिए खुद तमंचा लेकर चलेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर उठाए सवाल, बोले- अपनी सुरक्षा के लिए खुद तमंचा लेकर चलेगी जनता
Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सत्ताधारी तमंचाजीवियों से बचने के लिए जनता अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही तमंचा लेकर चलना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
युवक से तमंचा छीनते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून - व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी तमंचाजीवियों से बचने के लिए जनता खुद भी तमंचा लेकर चलना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें दो पुलिसकर्मी एक युवक से तमंचा छीनते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने ट्वीट किया है कि सत्ताधारियों के तमंचाजीवी जब दूसरों को जान की धमकी देंगे तो आम जनता डरकर खुद की सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर चलने लगेगी। इस वीडियो में पुलिस का नाटकीय तरीका बता रहा है कि किसी लिखी पटकथा का फिर से ‘नाट्यमंचन’ हो रहा है। जनता ये झूठा नाटक पहले भी देख चुकी है।
विज्ञापन
सत्ताधारियों के तमंचाजीवी जब दूसरों को जान की धमकी देंगे तो आम जनता डरकर ख़ुद की सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर चलने लगेगी। इस वीडियो में पुलिस का नाटकीय तरीका बता रहा है कि किसी लिखी पटकथा का फिर से ‘नाट्यमंचन’ हो रहा है। जनता ये झूठा नाटक पहले भी देख चुकी है।… pic.twitter.com/IDnLChHvGv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 17, 2023
विज्ञापन
प्रदेश में माफिया अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद लखनऊ के कोर्ट रूम में गैंगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।