{"_id":"61719b9db100f4391e4ef5bf","slug":"akhilesh-yadav-raised-questions-on-functioning-of-central-government-said-bjp-is-celebrating-even-in-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल, बोले- आपदा में भी उत्सव मना रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल, बोले- आपदा में भी उत्सव मना रही भाजपा
Thu, 21 Oct 2021 10:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:25 PM IST
सार
सपा शासनकाल में हुए कार्यों का दोबारा शिलान्यास व उद्घाटन कर जश्न मनाया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार की देन है, लेकिन भाजपा उसे अपना बता रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा आपदा में भी उत्सव मनाती है। कोविड काल में जिस वक्त लोग दम तोड़ रहे थे, उस वक्त भाजपा घंटा व थाली बजाकर खुशियां मना रही थीं। पीड़ितों की मदद के बजाय भाजपा टीके का उत्सव मना रही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों, नौजवानों की हालत बिगड़ी है। अस्पतालों में दवा नहीं है। इलाज की व्यवस्था चरमरा गई है। इस सरकार के कार्यकाल में विद्युत उत्पादन नहीं बढ़ा है। सपा शासनकाल में हुए कार्यों का दोबारा शिलान्यास व उद्घाटन कर जश्न मनाया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार की देन है, लेकिन भाजपा उसे अपना बता रही है। भाजपा के इस उत्सव को जनता समझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी विदाई तय है।
विज्ञापन
पदाधिकारी मनोनीत
सपा के विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। इनमें लखनऊ राजाजीपुरम निवासी हिमांशु श्रीवास्तव (अंकुर) को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जालौन के अजीत सिंह यादव को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। बाराबंकी के वैभव सैनी को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव व कानपुर देहात की नीता सचान को सपा महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन