फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav promises to work for Bundelkhand.

अखिलेश ने बुंदेलखंड की मदद का दिलाया भरोसा

Mon, 18 Jan 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav promises to work for Bundelkhand.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि राज्य सरकार सूखे के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड की हर तरह से मदद करेगी। जरूरत पड़ी तो विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द बुंदेलखंड दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सूखे को लेकर केंद्र को रिपोर्ट भेज चुकी है। केंद्र को भी राहत के लिए पैसा उपलब्ध कराना चाहिए।

कैबिनेट की बैठक के बाद सोमवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि बुंदेलखंड की स्थिति को लेकर सरकार पहले से चिंतित है। योगेंद्र यादव आना चाहते थे। उन्हें बुलाकर सुझाव लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। हाल ही में मुख्य सचिव बुंदेलखंड दौरा करके लौटे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में मनरेगा या फिर किसी अन्य योजना में तालाब खुदवाने पड़ें, नदियों को साफ कराना व खुदाई करानी पड़े, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुदृढ़ करनी हो, ज्यादा बिजली हो, ये सारे काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आ रहे हैं..., आप ही मांग लेना

Akhilesh Yadav promises to work for Bundelkhand.

अखिलेश बोले, अफसरों को बुलाया गया था। मौका मिलेगा तो आने वाले समय में खुद बुंदेलखंड दौरे पर जाएंगे। निश्चित तौर पर पशुओं के चारे तथा पानी आदि समेत जो भी जरूरत होगी वह पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओला वृष्टि व सूखे को लेकर सरकार ने केंद्र को रिपोर्ट भेजी थी। केंद्र को वह पैसा देना चाहिए। हालांकि ओला वृष्टि का कुछ पैसा मिला है लेकिन सरकार पहले ही पीड़ितों को राहत बांट चुकी थी। केंद्र को और पैसा देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल पर टिप्पणी नहीं
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया कि ये उनका फैसला है। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को लखनऊ आ रहे हैं।

क्या उनसे सरकार मदद मांगेगी? मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में मीडिया से कहा कि वह आ रहे हैं, आप ही मांग लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed