फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav promises to built vishnu lok if form the government

अखिलेश का वादा, सत्ता में आए तो दो हजार एकड़ में बनेगा विष्णु लोक

Thu, 23 Aug 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav promises to built vishnu lok if form the government
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर दो हजार एकड़ क्षेत्रफल में विष्णु लोक बसाया जाएगा। इसके लिए चंबल के बीहड़ों में लॉयन सफारी के निकट जमीन उपलब्ध है। इसमें कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर भव्य एवं विशाल विष्णु मंदिर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


 अखिलेश ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, चंबल के बीहड़ में लोगों को आकर्षित करने के लिए विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। श्रीराम और श्रीकृष्ण विष्णु के ही अवतार हैं। अंकोरवाट की तर्ज पर विष्णु मंदिर बनाने के लिए वहां विशेषज्ञों का दल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ ही पर्यटन व आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि कंबोडिया का अंकोर (अंगकोर) वाट मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहरों में शामिल है। यह दुनिया के अजूबों में एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्माण 12वीं सदी में सूर्यवर्मन द्वितीय ने कराया था। शुरुआत में यह हिंदू मंदिर था लेकिन बाद में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा, इटावा में लॉयन सफारी बनने से वहां काफी लोग जाने लगे हैं।

वहां तक साइकिल एक्सप्रेस-वे भी बना है। सरकार बनने पर यहीं भव्य विष्णु मंदिर बनेगा। विष्णु लोक में भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं अध्यात्म का संगम होगा। इस इलाके में पर्यटन का विकास होगा।

राम मंदिर मुद्दे का जवाब देने की तैयारी

अखिलेश ने विष्णु मंदिर बनाने की घोषणा यूं ही नहीं की है। माना जा रहा है कि सपा ने 2019 के चुनाव में भाजपा के राम मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे का जवाब देने की तैयारी की है। भाजपा सपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदुओं की अनदेखी के आरोप लगाती रही है। इन आरोपों से पीछा छुड़ाने और भाजपा पर हमला करने के लिए विष्णु मंदिर का मुद्दा उछाला गया है। सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की विशाल मूर्ति का निर्माण भी इसी रणनीति का हिस्सा है। 

बटेश्वर के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की

उन्होंने कहा, अटलजी महान नेता थे। सपा सरकार में उनके जन्मस्थल बटेश्वर के विकास के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की गई थीं। बटेश्वर मेले को राज्य मेले का दर्जा दिया गया। घाटों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया। बिजलीघर से लेकर गेस्ट हाउस के जीर्णोद्वार तक की योजनाएं प्रारंभ की गई। उन्होंने दुख जताया कि मौजूदा सरकार ने अटलजी के गांवों की योजनाओं को रोक दिया। अखिलेश ने कहा, कन्नौज से 16 सितंबर को प्रारंभ होने वाली हक और सम्मान साइकिल यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। नया कार्यक्रम एक-दो दिन में जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed