{"_id":"b0a76acc44997ed3802697dd08cf8020","slug":"akhilesh-yadav-promises-for-better-fecilities-to-investers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों पर अखिलेश यादव मेहरबान, करेंगे पूरे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों पर अखिलेश यादव मेहरबान, करेंगे पूरे इंतजाम
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में पूंजी निवेश करने वालों को सरकार हर तरह की सहूलियत मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
सरकार की कोशिश होगी कि प्रदेश में परियोजनाएं लगाने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो। जो भी बाधाएं होंगी उन्हें दूर कराया जाएगा।
औद्योगीकरण के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा लागू की गई नई नीतियों से प्रदेश में पूंजी निवेश बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि सेना योजना से गरीब किसानों को काफी फायदा होगा।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर कृषि विभाग की भूमि सेना योजना से संबंधित 87 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
जालौन जिले के कालपी में 100 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए यूपीनेडा और राष्ट्रीय ताप बिजली निगम का संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एमओयू किया और 130 मेगावाट की सोलर परियोजना लगाने के लिए डवलपर्स को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा गया।
विज्ञापन
साथ ही निजी कंपनी लैनको के साथ 424 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए दीर्घकालीन अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। कहा, सरकार द्वारा बनाई गई नई सौर ऊर्जा नीति के बाद बड़े-बड़े उद्योगपति प्रदेश में सोलर पावर प्लांट लगाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
आने वाले समय में पूंजी निवेश और बढ़ेगा। उन्होंने सोलर पावर प्लांट के विकासकर्ताओं से परियोजनाओं पर तेजी से काम कराने को कहा ताकि इससे उत्साहित होकर और निवेशक आगे आ सकें।
बंजर जमीन को बनाया जाएगा उपजाऊ
भूमि सेना योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना मुलायम सिंह यादव ने शुरू की थी। हमारी सरकार इसे और आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
इस योजना से ऊसर, बंजर, बीहड़ और जलमग्न जमीन को उपजाऊ बनाया जा सकेगा। इससे जहां गरीब किसानों को लाभ होगा वहीं प्रदेश का कृषि क्षेत्र भी बढ़ेगा।
68 जिलों में चलाई जा रही भूमि सेना योजना के तहत 2012-13 में 34234 हेक्टेयर जमीन को 50.18 करोड़ रुपये खर्च करके कृषि योग्य बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में 59105 हेक्टेयर बीहड़, बंजर और अनुपयोगी जमीन को खेती योग्य बनाने की योजना का शुभारंभ भी किया। इस पर राज्य योजना से 79.61 करोड़ रुपये तथा 11.05 करोड़ रुपये मनरेगा से खर्च किए जाएंगे।
2016 से मिलने लगेगी बिजली
उड़ीसा के बबंध में लैनको की 1320 मेगावाट क्षमता की तापीय परियोजना से 424 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यूपी पावर कार्पोरेशन व लैंको के बीच करार पर दस्तखत किए गए।
लैनको की बबंध परियोजना से 30 अक्टूबर 2016 से बिजली मिलने लगेगी। करार के अनुसार बबंध परियोजना से यूपी को 2016 से 25 वर्ष तक 4.310 से 4.437 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिलेगी।