दिवाली पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, शहरों को 24 घंटे बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने शहरो को शनिवार को 24 घंटे बिजली का तोहफा दिया। शनिवार से जिला मुख्यालयों को 24 घंटे तो गांवों को 18 घंटे बिजली देने की शुरूआत कर दी गई।
राजधानी में स्टेट लोक डिस्पैच सेंटर के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब विभाग को लोकल फॉल्ट भी समय पर ठीक करना होगा। ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली मिलने में दिक्कत न आए।
उन्होंने कहा कि अगली बार सूबे में सपा की सरकार बनीं तो हम गांवों को भी 24 घंटे बिजली मुहैया करवाएंगे। इस मौके पर 1,055 करोड़ की लागत से तैयार 220, 132 केवी के 26 उपकेंद्रों और 871 करोड़ की लागत से तैयार 33/11 केवी के 174 उपकेंद्रों का भी उन्होंने लोकार्पण किया।
बुंदेलखंड को भी 18 घंटे बिजली
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगली बार सूबे में सपा की सरकार बनी तो हम गांवों को भी 24 घंटे बिजली मुहैया कराएंगे। दिवाली के मौके पर प्रदेशवासियों को हम सबसे बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। आज से सूबे के जिला मुख्यालयों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दी जाएगी। बुंदेलखंड को भी आज से 18 घंटे बिजली मिलेगी।
मुख्यमंत्री शनिवार को स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के अत्याधुनिक भवन के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कई बिजली उपकेंद्रों को भी जनता को समर्पित किया।
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा, कुछ लोग धर्म व त्यौहारों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं, जबकि सपा की सरकार त्यौहारों का इस्तेमाल लोगों को खुशियां देने के लिए करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 24 घंटे बिजली दे दी है।
अब विपक्ष के लोग क्या बोलेंगे, अब तो 24 घंटे से ज्यादा बिजली दी भी नहीं जा सकती। पर, अब विभाग को लोकल फाल्ट भी समय पर ठीक करना होगा। यदि ऐसा न हुआ तो जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाएगी, जिस तरह से फोन कॉल पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंच जाती है उसी प्रकार बिजली विभाग की गाड़ियां भी फाल्ट दुरुस्त करने मौके पर पहुंचनी चाहिए।