{"_id":"641ffb23b9ab9c8972013d59","slug":"akhilesh-yadav-press-conference-on-six-years-of-yogi-government-2-0-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: आरिफ पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- अन्य मामलों पर भी कार्रवाई क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: आरिफ पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- अन्य मामलों पर भी कार्रवाई क्यों नहीं
Sun, 26 Mar 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:28 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के छह साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास के दावों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार ने अपने झूठ को सही साबित करने के लिए एक एजेंसी रखी हुई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरिफ पर सिर्फ इसलिए कार्रवाई हो रही है क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के एक जानने वाले के हाथी ने कुछ लोगों को मार दिया था। उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?
विज्ञापन
अखिलेश यादव योगी सरकार के छह साल के पूरे होने पर सरकार द्वारा पेश की गई उपलब्धियों के दावों पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले जाति जनगणना पर बात नहीं करते हैं। बिना जाति जनगणना सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा की नजर दलित वोट बैंक पर: संविधान में किया गया बदलाव, बाबा साहब वाहिनी को फ्रंटल संगठन का दर्जा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सारस से दोस्ती को लेकर आरिफ की मुश्किलें बढ़ीं, मुकदमा दर्ज किया गया, पूछताछ के लिए बुलाया गया
सत्याग्रह को और रफ्तार से आगे बढ़ाएं
अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हुआ है उसके पहले आजम खां के साथ भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह को और रफ्तार से आगे बढ़ाए। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली की सरकारों ने हमेशा ही क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया है। क्षेत्रीय दल मिलकर ही भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं।