पता होता अफसर इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं, खूब लगवाता : अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की नवगठित भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार काम की जगह अभी झाड़ू लगा रही है। उन्हें पता होता कि अधिकारी इतना अच्छा झाड़ू लगाते हैं तो वह भी खूब झाड़ू लगवाते।
अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही जाति के कर्मचारियों को क्यों निलंबित किया जा रहा है। जब से सरकार आई है कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है।
लखनऊ में सपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद अखिलेश शनिवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, एंटी रोमियो दल से युवा परेशान हो रहे हैं। पुलिस वाले दावा कर रहे हैं कि वे आंखें देखकर असली रोमियो का पता बता सकते हैं। यह भाजपा सरकार में ही हो सकता है।
उन्होंने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के शुद्घिकरण पर कहा कि मुझे तो ये चिंता है कि जो वहां पर मोर हैं उनको खाना मिलता है या नहीं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और पूरे तरह से शुद्घिकरण किया जाएगा। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम फायर ब्रिगेड में गंगाजल डलवाकर सबका शुद्घिकरण करवा देंगे।
अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मेट्रो और तेजी से चलेगी... लेकिन अब तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है। मुझे पहली कैबिनेट बैठक का इंतजार है। सीएम आदित्यनाथ के बयान कि अखिलेश से बड़ा हूं पर उन्होंने कहा कि वो उम्र में तो बड़े हैं पर काम में पीछे हैं।
सितंबर में होगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
अखिलेश ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अप्रैल से सपा का सदस्यता अभियान चलेगा और फिर 30 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि वो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और मीडिया से बातचीत करते रहेंगे।
चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा हो रही है। बहकाने से सरकार बन जाती है।
वहीं, ईवीएम में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर कहा कि अगर आरोप लग रहे हैं तो जांच करवाने में क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि काफी लोग एफिडेविट पर लिखकर देने को तैयार हैं कि उन्होंने हमें वोट दिया है।