{"_id":"5c10c7c1bdec2241682927f8","slug":"akhilesh-yadav-press-conference-after-five-states-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस, बताया- 2019 में क्या है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस, बताया- 2019 में क्या है प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद लखनऊ में मीडिया से बातचीत में 2019 के आम चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
आम चुनाव के लिए संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी हमने इस बारे में किसी से भी बात नहीं की। हम बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार किसानों व युवाओं की नाराजगी से हुई है। मीडिया को भी चाहिए कि वह किसानों की समस्या को अपने चैनल पर दिखाए।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगे लाए जाने के सवाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने तो भगवानों की भी जाति बता दी। योगी जी को बताना चाहिए कि किस भगवान ने उन्हें क्या दिया?
ईवीएम से चुनाव करवाने पर उन्होंने कहा कि ये एक मुद्दा है जिसे देखने की जरूरत है। अमेरिका जैसे देशों ने भी ईवीएम को नहीं अपनाया। इस पर आगे बात करते रहेंगे।