अखिलेश बोले, न जाने कौन सा नया मुद्दा ले आएं ‘चमत्कारी’ भाजपाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास यूपी में गिनाने के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं है। वे विकास से इतर नए-नए मुद्दे ला रहे हैं, इसलिए समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
ये ‘चमत्कारी’ लोग हैं। चुनाव आते-आते पता नहीं कौन सा नया मुद्दा ले आएं। उन्होंने प्रोजेक्ट के पूरा होने का श्रेय नेताजी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
अखिलेश ने कहा कि ये सड़क जहां रफ्तार बढ़ाएगी, वहीं शहरों और गांवों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। यह न सिर्फ दो राजधानियों लखनऊ और दिल्ली को जोड़ने का काम करेगी, बल्कि शहरों को गांवों से जोड़ने का काम भी करेगी। सड़क के साथ-साथ विकास भी चलेगा। यहां मंडिया बन रही हैं, जो किसानों को सीधे लाभ पहुंचाएंगी।
सीएम ने कहा कि बगल में जीटी रोड बनी है। पेट्रोल पंप, उद्योग-धन्धे और दूसरे कारोबार, सब कुछ इसके किनारे हैं। आने वाले समय में बड़े कारखाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले दूसरे कारोबार इस सड़क के किनारे भी आएंगे।
अगली सरकार बनने पर बलिया तक मिलेगा विस्तार
सीएम ने जोर देकर कहा कि जब अगली बार सपा सरकार बनेगी तो इस एक्सप्रेस-वे का विस्तार लखनऊ से गाजीपुर और बलिया तक किया जाएगा।
उन्होंने किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सपना कभी पूरा नहीं होता। किसानों की मदद और उसका परिणाम हमारे सामने है।
अगर आगे भी किसानों ने मदद की तो रिकॉर्ड समय में इस एक्सप्रेस वे को बलिया तक ले जाने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा, इतना लंबा एक्सप्रेस-वे किसी भी प्रदेश में नहीं है। इतने कम समय में बनने वाली सड़क भी किसी प्रदेश के पास नहीं है।
अगली सरकार बनने पर बलिया तक मिलेगा विस्तार
सीएम ने जोर देकर कहा कि जब अगली बार सपा सरकार बनेगी तो इस एक्सप्रेस-वे का विस्तार लखनऊ से गाजीपुर और बलिया तक किया जाएगा।
उन्होंने किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सपना कभी पूरा नहीं होता। किसानों की मदद और उसका परिणाम हमारे सामने है।
अगर आगे भी किसानों ने मदद की तो रिकॉर्ड समय में इस एक्सप्रेस वे को बलिया तक ले जाने का काम करेंगे। अखिलेश ने कहा, इतना लंबा एक्सप्रेस-वे किसी भी प्रदेश में नहीं है। इतने कम समय में बनने वाली सड़क भी किसी प्रदेश के पास नहीं है।
नेताजी ने कहा था मेट्रो समय से पहले बनवा दो...
इतने लैपटॉप भी किसी ने आज तक नहीं बांटे। 55 लाख लोगों को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के विकास में संतुलन भी स्थापित किया है। गांव और शहरों में एक समान विकास किया है। साथ ही साथ पूरे प्रदेश में विकास फैलाया है। विकास में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
अखिलेश ने कहा कि अगर नेताजी का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत ऐसे ही बरकरार रहा तो प्रदेश में और भी ऐसे उदाहरण देने में कामयाब होंगे।
भाजपा सरकार ने प्रदेश में नहीं कराए विकास कार्य
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, चुनाव आने वाला है। अभी 500 और 1000 के नोट का मुद्दा चल रहा है। ये ‘चमत्कारी’ लोग हैं। चुनाव आते-आते पता नहीं कौन सा नया मुद्दा ले आएं। इसलिए समाजवादी लोगों को उनसे भी सावधान रहना होगा।
इनके पास प्रदेश में दिखाने और गिनाने के लिए कोई काम नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बिना नाम लिए कहा कि अगर गिनाने के लिए कुछ होता तो जब यूपी में आए तो बताते कि प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए उन्होंने क्या किया।
हवाई जहाज उतर सकने वाली पहली सड़क
सीएम ने इस मौके पर उपस्थित एयरफोर्स के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब तक सड़कें तो बहुत बनी हैं, लेकिन देश में ऐसी सड़क पहली बार बनी है, जहां पर कोई भी हवाई जहाज उतर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एयर मार्शल और वाइस एयर मार्शल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मॉनिटरिंग से यह संभव हो सका।
सलाह... 100 से ज्यादा की रफ्तार में मत चलना
अखिलेश ने कहा कि जल्द ही यह एक्सप्रेस-वे जनता के लिए भी खुल जाएगा। लेकिन, एक ही निवेदन है कि इस पर 100 किमी. प्रति घंटे से ज्यादा नहीं चलना, हालांकि इसे डिजाइन इस तरह से किया गया है कि कितनी भी रफ्तार से जा सकते हैं।
नवनीत सहगल को भी किया याद
सीएम ने कानपुर देहात में हुए रेल हादसे पर गहरा दुख जताया। साथ ही यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अधिकारी ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगातार मेहनत की, छोटी-छोटी दिक्कतों का निराकरण किया, मॉनीटरिंग की, वही आज इस मौके पर हमारे बीच मौजूद नहीं है।
हालांकि अब वह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी भगवान ऐसा भी दिन दिखा दे देते हैं।