फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav offer flowers to jaiprakash narayan at jp center in lucknow

भाजपा सरकार में शासन-प्रशासन के माध्यम से हो रही हत्याएं: अखिलेश यादव

Sat, 12 Oct 2019 11:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 12 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav offer flowers to jaiprakash narayan at jp center in lucknow
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। भाजपा व उसकी सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री की ठोको नीति के चलते शासन-प्रशासन के माध्यम से हत्याएं हो रही हैं। स्वामी चिन्मयानंद का नाम लिए बिना कहा कि ये सरकार बेटी को जेल भेज रही है और तेल मालिश कराने वालों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


जेपी इंटरनेशनल सेंटर में शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडियाकर्मियों से अखिलेश ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के समय जो चुनौतियां थी, वे आज और बड़ी हो गई हैं। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस बाजार को बचाने के लिए कुर्बानियां दी, उस पर कुछ लोगों का कब्जा होता जा रहा है। समाजवादियों को मिलकर संपूर्ण क्रांति की तरह संकल्प लेना होगा। इसमें नौजवानों को खास भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि देश तभी खुशहाल हो सकता है, जब जेपी के सिद्धांत पर चले। वह समाजवादी, सर्वोदयी तथा लोकतांत्रिक जीवन पद्धति के समर्थक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाजवाद के साथ गरीबों, किसानों, नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करते बीता। स्वतंत्रता संग्राम के साथ आपातकाल के विरोध में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उपचुनावों के बाद सपा रणनीति बनाएगी कि क्या करना चाहिए। सपा सरकार ने इतने अच्छे काम किए, डायल-100 दिया, सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई। ऐसी ही एक बिल्डिंग में बैठकर पुलिस उत्पीड़न में लगी है।

Trending Videos

सरकार को डर, पुष्पेन्द्र को इंसाफ मिला तो खुल जाएगी पुलिस की पोल

अखिलेश ने कहा कि पुलिस व सरकार के लोगों ने पहले पुष्पेंद्र यादव को खनन माफिया और फिर अपराधी बताया। अब छुटभैया नेताओं को आगे कर दिया है। झांसी और आसपास की जनता जानती है कि पुष्पेंद्र की हत्या हुई है। सरकार में बैठे लोगों को लगता है कि पुष्पेंद्र को न्याय मिल जाएगा तो लोगों का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा, पुलिस का मनोबल गिर जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ठोंको नीति के चलते शासन-प्रशासन के माध्यम से हत्याएं कराई जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या नहीं हुई, सुमित गुर्जर को नहीं मारा गया, नोएडा में एक युवक का मारने का प्रयास नहीं किया गया? पुष्पेंद्र को अपराधी बताने के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि सबसे ऊंची कुर्सी पर कौन बैठा है? एक मुख्यमंत्री अपने ऊपर हुआ मुकदमा वापस लेते हैं।

सरकार बताए चीनी पटाखे, झालर आएंगे या नहीं

चीन के प्रधानमंत्री के दौरे पर अखिलेश ने कहा कि दो देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के बीच वार्ताएं होती रहती हैं। चीनी से कैसे संबंध है, यह सरकार का विषय है, लेकिन हम जानना चाहते हैं कि इस बार दिवाली पर चीन के पटाखे व झालर आएंगे या नहीं ? उन्होंने भाजपा के स्वदेशी प्रेम पर भी सवाल उठाया।

जितनी तेजी से ट्रेन चलेंगी, गरीबों के हक उतनी जल्दी मारे जाएंगे
रेलवे के निजीकरण के सवाल पर कहा कि जितनी तेजी से निजी ट्रेन चलेंगी, उतनी तेजी से गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों के हक मारे जाएंगे। सरकार धीरे-धीरे संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों को कम करती जा रही है।

अखिलेश से मिले बौद्ध भिक्षु, वैचारिक समर्थन जताया

श्रमण संस्कृति रक्षा संघ के बौद्ध भिक्षुक के दल ने बुधवार को अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके अलावा बहुजन उत्थान पार्टी (जी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सपा को समर्थन देने की घोषणा की हैं।

मिठाई लाल भारती और सुमित रत्न थेरा के नेतृत्व में भंते कुशला धम्मों (सारनाथ), मंगल वर्धन (फर्रूखाबाद), रतन शील (मैनपुरी), कमल शील (रायबरेली), गिरिमा नंद (ललितपुर) एवं मिलिंद रत्न (बदायूं) ने भेंट की।

मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने अखिलेश के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कहा कि बौद्ध भिक्षु वैचारिक तौर पर उनके साथ हैं। महात्मा बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और उनके अनुयायियों का अखिलेश यादव पर भरोसा है।

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किए गए कामों की जानकारी दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध धर्म का विचार भारत में जन्मा, यद्यपि इसका व्यापक प्रचार प्रसार भारत के बाहर ज्यादा हुआ है। भगवान बुद्ध ने अंधविश्वास का खंडन किया है। उनके द्वारा दिखाया गया अहिंसा और सत्य का मार्ग आज भी मानवता के लिए पथ प्रदर्शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed