फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav mocks BJP's tiranga yatra.

अखिलेश का तिरंगा यात्रा पर व्यंग्य, कहा- अवाम भाजपा को यूपी से बाहर करेगी

Wed, 10 Aug 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
 Akhilesh yadav mocks BJP's tiranga yatra.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि छठी बार भी हम ही झंडी दिखाकर हज यात्रियों का काफिला रवाना करेंगे। एक ओर सपा सरकार धार्मिक यात्राएं करा रही है, तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान खोल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इस पार्टी को अवाम यूपी से बाहर कर देगी।

अखिलेश बुधवार को हज हाउस से यात्रियों के पहले काफिले को रवाना करते वक्त आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को हज का मौका नहीं मिलता था।
विज्ञापन


नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कार्यकाल में यह हज हाउस बनना शुरू हुआ था। दूसरे देश जाने पर वहां से सीखने को बहुत कुछ मिलता है। बोले, सदन में कहा था, छठा बजट भी पेश करेंगे, उसी तरह से छठी बार आपको झंडी भी दिखाएंगे। विकास कराने में भी सपा सरकार पीछे नहीं। बड़ी सड़कें और मेट्रो लेकर आए हैं। एंबुलेंस चला रहे हैं। मुफ्त में ई-रिक्शा बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का में देश की सलामती की दुआ मांगने को कहा

 Akhilesh yadav mocks BJP's tiranga yatra.
हज यात्रियों को हज के लिए रवाना करने पहुंचे थे सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा, मौलाना जौहर अली विवि के निर्माण ने भी देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने हज यात्रियों से मक्का में देश की सलामती की दुआ मांगने की अपील की। कहा कि हज हाउस में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर चलाने के लिए पूरा सहयोग देंगे।

गाय समेत तमाम मुद्दों पर पहले ही देना था बयान
पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि गाय के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने जो बोला, इसी तरह धर्म परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर भाजपा को पहले ही बोलना चाहिए। उनसे माहौल खराब हो रहा है।

सपा सरकार केंद्र पर तमाम आरोप लगा रही है, ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे होगा? यह सवाल सीएम से पूछे जाने पर आजम खां ने संवाददाताओं से उल्टे ही सवाल कर दिया कि क्या आप केंद्र के पैरोकार हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed