फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav meeting for samajwadi rath yatra

रजत जयंती पर सबको साथ लाने की कोशिश में जुटे शिवपाल

Wed, 26 Oct 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Oct 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav meeting for samajwadi rath yatra
शिवपाल यादव
यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे क‌ि कोई बड़ी खबर  आ सकती है। हालांक‌ि मुलाकात के बाद राज्यपाल ने बताया क‌ि ये सीएम से स‌िर्फ एक श‌िष्टाचार के तहत मुलाकात थी। यूपी सरकार में अब तक जो भी डेवलपमेंट हुए हैं उनकी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने बताया क‌ि सीएम ने न तो कोई च‌िट्ठी दी है न ही व‌िस्तार पर कोई चर्चा हुई। वहीं सूत्रों के मुताब‌िक, इस दौरान सीएम अख‌िलेश ने राज्यपाल को बहुमत पत्र सौंपा। श‌िष्टाचार‌िक भेंट के बीच ही उन्होंने करीब 205 व‌िधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को द‌िया। इसके अलावा 23 अक्तूबर को व‌िधानमंडल दल की ब‌ैठक का भी व‌िस्तार द‌िया।  सूत्रों की माने तो राज्यपाल ने भी समर्थन पत्र पर सकारात्मक रुख द‌िखाया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संवैधान‌िक  संकट न होने की बात कही। बता दें क‌ि रथ यात्रा पर कार्यकर्ताओं के साथ मीट‌िंग करने के बाद सीएम अख‌िलेश यादव राज्यपाल राम नाईक से म‌िलने पहुंचे। वहीं इसी बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव बेटे आद‌ित्य के साथ द‌िल्ली रवाना हो गए। 5 नवंबर को होने वाली सपा की रजत जयंती में सभी को एक ही मंच पर लाने की रणनी‌त‌ि है। समारोह में शाम‌िल होने के ल‌िए शरद यादव, नीतीश कुमार, लालू और देवगौड़ा को न‌िमंत्रण द‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चर्चा में रही सीएम-राज्यपाल की मुलाकात

akhilesh yadav meeting for samajwadi rath yatra
सीएम अखिलेश यादव

सीएम अख‌िलेश और राज्यपाल की मुलाकात पर कई कयास लगाए जा रहे थे। ये भी चर्चा थी क‌ि श‌िवपाल यादव ने पवन पांडेय को मंत्री पद से के हटाए जाने के  ल‌िए मुख्यमंत्री को पत्र ल‌िखा है, उसी स‌िलस‌िले में वह राज्यपाल से म‌िलने गए हैं। 

वहीं ये भी माना जा रहा था क‌ि चार मंत्री पद खाली हुए हैं उन पर पुराने मंत्रियों की बहाली के ल‌िए या फिर उन पदों पर अपने व‌िधायकों को मंत्री बनाने के ल‌िए राज्यपाल से मुलाकात करने गए हैं।

 

अख‌िलेश ने 3 नवंबर को होने वाली रथयात्रा के स‌िलस‌िले में मंत्री, विधायकों और एमएलसी के साथ मीट‌िंग की। इस मीट‌िंग में ‌न‌िकाले गए यूथ व‌िंग के पदाध‌िकारी भी मौजूद रहे। मीट‌िंग के बाद एमएलसी सुनील साजन ने कहा, रथयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाना है। अख‌िलेश आज भी मुख्यमंत्री हैं और कल भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed