फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav meet iit toppers and give the check

घर पहुंचे आईआईटी टॉपर्स को अखिलेश ने दी कौनसी सीख?

Sun, 21 Jun 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav meet iit toppers and give the check

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा चयनित होने वाले गरीब परिवारों के तीन छात्रों को को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इन तीनों होनहार बच्चों को एक-एक लाख रुपये का चेक व लैपटाप दिया। इन तीन छात्रों में प्रतापगढ़ जिले के दो सगे भाई हैं।

बेहद गरीब परिवारों के इन छात्रों ने तकनीकी शिक्षा देने वाले देश के प्रीमियर संस्थान आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सफलता साधन की मोहताज नहीं होती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इन छात्रों के गांव प्रतापगढ़ के रेहुआ लालगंज व मैनपुरी के गुलरियापुर को लोहियाग्राम घोषित कर दिया है। दोनों ही परिवारों को लोहिया आवास भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सफल हो जाओ तो गरीबों की मदद जरूर करना'

Akhilesh yadav meet iit toppers and give the check

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन छात्रों को सीख देते हुए कहा कि आप भी जब सफल हो जाएं तो गरीबों की मदद जरूर करिएगा। इससे पहले भी जमीन से ऊंचाइयों तक पहुंचने के कई सारे उदाहरण हैं।

जिस मेहनत व लगन से आईआईटी की परीक्षा में अच्छी रैंक पाई है वह काबिले तारीफ है। आपने अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि आप जिस भी लाइन में अपना कॅरियर बनाएं गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहिएगा। आगे पढ़ाई में जो भी जरूरत होगी उसे प्रदेश सरकार पूरा करेगी।

इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह छात्र प्रतापगढ़ के जिस गांव के हैं वह मेरे ही क्षेत्र में आता है। यहां से वह नौ बार विधायक रह चुके हैं। अब उनकी बेटी विधायक हैं।

उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार 1980 में इस गांव में गए थे तो चार मटकों पर बांस बांधकर बनाई गई जुगाड़ की नांव से गए थे। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से इन प्रतिभाशाली छात्रों को सीएम आवास पर बुलाकर सम्मानित किया है उसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed