फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav makes a committee to check the cases labeled against Azam Khan.

अखिलेश यादव ने बनाई कमेटी, आजम खां पर दर्ज हो रहे मुकदमों की करेगी जांच

Wed, 17 Jul 2019 02:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav makes a committee to check the cases labeled against Azam Khan.
अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ योगी सरकार द्वारा लगातार दर्ज किए जा रहे मुकदमों के संबंध में एक कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में गठित इस समिति में सपा के कई विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हैं।

ये सभी सदस्य रामपुर जाकर मामले की जांच करेंगे और वहां से लौटकर अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति को सौपेंगे।

विज्ञापन

आजम खां और आलेहसन पर एक और मुकदमा दर्ज

किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सींगनखेड़ा के आलियागंज गंज निवासी कल्लन की तहरीर पर लिखा गया है।

मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। गांव निवासी कल्लन का कहना है कि भूमि संख्या 1230 उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि सांसद आजम खां ने सपा सरकार के दौरान जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया था। बैनामा न कराने पर तत्कालीन सीओ आलेहसन ने उन्हें अजीमनगर थाने में बंद कर दिया था। करीब दस से पंद्रह घंटे तक बंद रखा।

जमीन का बैनामा न कराने जबरन जौहर यूनिवर्सिटी में मिला ली गई और जमीन पर कब्जा कर दिया। वहां जाने की कोशिश की तो डरा धमकाकर भगा दिया जाता था। पूर्व सीओ ने स्मैक के मुकदमे लगाने के नाम पर धमकाया। इसको लेकर उन्होंने अजीमनगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 384, 447, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन प्रकरण में दर्ज हो चुके हैं पांच मुकदमे
सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन पर आलियागंज की जमीन प्रकरण में अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यासीन, बंदे, मोहम्मद अहमद रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। एक मुकदमा राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है। अब कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed