फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav laptop used in modi rally

अखिलेश के लैपटॉप से लाइव हुई मोदी की रैली

Sat, 09 Nov 2013 12:41 AM IST
टीम डिजिटल/बहराइच
टीम डिजिटल/बहराइच Updated Sat, 09 Nov 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav laptop used in modi rally

बीजेपी के आईटी विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को बहराइच में होने वाली रैली की पल-पल की अपडेट देती रही।

विज्ञापन


युवक पूरे टाइम बीजेपी की सोशल साइट में काम करने के लिए जुटे रहे।

इस टीम में अखिलेश सरकार की योजना के तहत छात्रों को बांटे गए लैपटॉप से भी नरेंद्र मोदी के रैली की अपडेट होती दिखाई दी।

भाजपा के रैली स्थल पर मंच के दाहिनी ओर मीडिया सेल बनाया गया था। यहां पर आईटी प्रकोष्ठ की 25 सदस्यीय टीम लैपटॉप पर जुटी रही।

यह टीम मोदी की रैली की पल-पल की झलकियों को बीजेपी की सोशल साइट्स पर लगातार अपडेट कर रही थी।

इसके लिए पांच मेजों की कतार पर लैपटॉप लगाकर युवक काम कर रहे थे। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से छात्रों को बांटे गए लैपटॉप भी मीडिया सेल की टेबिल पर रखे दिखे।

मेरे पीछे लगा रखा है इंडियन मुजाहिदीनः नरेंद्र मोदी
विज्ञापन


इन लैपटॉपों से नरेंद्र मोदी की रैली को कवर किया जा रहा था। हालांकि इसकी भनक लगते ही आनन फानन में कुछ लैपटॉपों के पृष्ठ पर अंकित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की फोटो पर नरेंद्र मोदी की फोटो चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुछ लैपटॉप पर कवर चढ़ा दिए गए। मामले का खुलासा होने के बाद आईटी सेल के कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल दिखा।

हां, अखिलेश के लैपटॉप का इस्तेमाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने स्वीकार किया कि रैली स्थल पर स्थित आईटी सेल में अखिलेश यादव द्वारा वितरित लैपटॉपों से काम हो रहा था।

प्रदेश अध्यक्ष ने बेझिझक लैपटॉप के प्रयोग की बात कही। यह भी कहा कि बहराइच व अन्य जनपदों के कार्यकर्ताओं को योजना के तहत लैपटॉप मिले। कार्यकर्ता होने के नाते युवकों ने लैपटॉप से रैली की अपडेटिंग नेट पर की है।


मामले की जांच होगी: सपा
राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बहराइच रैली में भाजपा ने जिस तरह प्रदेश की सपा सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए गए लैपटॉप का दुरूपयोग किया है, वह अनैतिक और निंदनीय है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लैपटॉप बच्चों को पढ़ाई और दुनिया की हलचलों से वाकिफ होंने के लिए दिया था।

भाजपा ने बच्चों के लैपटॉप छीनकर अपनी पार्टी की रैली में प्रचार के लिए उनका गलत ढंग से प्रयोग किया।

लैपटॉप पर मुख्यमंत्री एवं मुलायम सिंह यादव के चित्रों की जगह नरेन्द्र मोदी का चित्र लगाना उचित नही ठहराया जा सकता है। इसकी जांच होगी और जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

मोदी की बहराइच रैली की और फोटो के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed