फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav interact with children in Bal sansad

बच्चों से अखिलेश ने पूछा, क्या झुनझुना है लैपटॉप?

Fri, 18 Dec 2015 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Dec 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav interact with children in Bal sansad

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बाल संसद में हिस्सा लेने आए प्रदेश के बच्चों से मुखातिब हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 164 बच्चों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने बच्चों से लैपटॉप की उपयोगिता पर बातचीत की। उन्होंने पूछा , क्या लैपटॉप झुनझुना है?
बच्चों को बताया कि लैपटॉप से देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। बता दें कि लैपटॉप बांटने को लेकर अखिलेश को कई बार आलोचना सुननी पड़ी है।

प्रदेश के बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से शुक्रवार को विधान भवन में बाल संसद का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अखिलेश की पत्नी और सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान अखिलेश ने कहा, हमारी सरकार प्रतिभा और दक्षता की पहचान करती है। हमने पुलिस भर्ती को सरल बनाया। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार ने कौशल विकास के क्षेत्र में बहुत काम किया है। कहा कि प्रदेश में नौकरियों की काफी ज्यादा जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्किट लॉन्च करेंगी डिम्पल

akhilesh yadav interact with children in Bal sansad

सीएम अखिलेश ने कहा कि अयोध्या-फैजाबाद में बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी साथ ही वहां भजन केंद्र भी खोला जाएगा।

खुद के साथ हो रहे व्यवहार और अपने आसपास के हालात से परेशान ये बच्चे समाज को बदलने की हसरत लेकर राजधानी पहुंचे थे।

प्रदेश भर से चयनित ऐसे 164 बच्चों ने बाल संसद में जरूरी मुद्दे उठाए और सीएम से बातचीत की।

कार्यक्रम में मौजूद डिम्पल यादव ने कहा कि महिलाओं में कुपोषण दूर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कहा कि शरीर में पोषण बढ़ाने के लिए जल्द ही बिस्किट लॉन्च किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, और कैबिनेट मंत्री आजम खान सहित प्रदेश के कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed