फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav inaugrates policies of state.

अखिलेश ने किया 62 योजनाओं का ऐलान!

Sun, 12 Apr 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav inaugrates policies of state.

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि 2017 के चुनाव में अभी वक्त है। समाजवादियों पर सभी भरोसा करते हैं। लोग जानते हैं कि नेताजी (मुलायम सिंह) की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

विज्ञापन


नौजवानों और किसानों को जीवन स्तर कैसे उठे, अभी इस पर काम करना है। 2017 तक राजधानी में मेट्रो चल जाएगी, एक्सप्रेस- वे पूरा हो जाएगा। यह चुनाव नारों का नहीं काम का होगा। लैपटॉप, समाजवादी पेंशन, पार्क, हाट, भदोही में बुनकर बाजार समेत तमाम योजनाएं लोगों के सामने होंगी।
विज्ञापन


कार्यकाल के आखिर में तोड़ेंगे नोएडा न जाने का अंधविश्वास

विज्ञान के इस युग में भी मुख्यमंत्री के नोएडा जाने पर पद से हट जाने का अंधविश्वास अभी दूर नहीं हुआ है। सीएम अखिलेश ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास अपने निवास पर ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में बने ऑडिटोरियम में इसका लाइव प्रसारण किया गया। सीएम ने कहा, नोएडा में सीएम के जाने पर पाबंदी है। पुराने लोगों ने अंधविश्वास बना रखा है। क्या वे इस अंधविश्वास को तोड़ेंगे ? इस सवाल पर उन्होंने कहा, कार्यकाल के आखिर में इसे तोड़ देंगे।

33 हजार करोड़ के निवेश का अनुमान

Akhilesh Yadav inaugrates policies of state.

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा में 300 हेक्टेयर क्षेत्र को अर्ली बर्ड परियोजना के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 33 हजार करोड़ रुपये के निवेश एवं पांच हजार प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

ग्रेटर नोएडा तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 100-100 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, सचिव पर्यटन अमृत अभिजात, सपा महासचिव अबु आसिम आजमी भी मौजूद थे।

प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश गुप्ता और नोएडा, ग्रेटर नोएडा केसीईओ रमा रमण ने भी विचार रखे।

‘मेक इन इंडिया’ के साथ हो ‘मेक इन यूपी’ की बात

Akhilesh Yadav inaugrates policies of state.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा, ‘मेक इन इंडिया’ का नारा देने वाले ‘मेक इन यूपी’ की बात क्यों नहीं करते? यूपी ने उन्हें सबसे ज्यादा सांसद दिए, मंत्री दिए और प्रधानमंत्री भी दिया। ‘मेक इन इंडिया’  की बात करते समय उन्हें यूपी की तरफ देखना चाहिए।

सीएम अपने सरकारी आवास पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 6796 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा की परिकल्पना ऐसे ग्लोबल सिटी के रूप में की गई है जहां 24 घंटे और सातों दिन काम हो। नोएडा में दूसरे देशों की कई कंपनियां रात-दिन काम कर रही हैं। यह देश के तमाम शहरों से बेहतर है। मेरी कोशिश है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसा विकास लखनऊ और पूर्वांचल तक भी पहुंचे।

‘प्रदेश का विकास-देश का विकास’ यह मानकर काम होना चाहिए। ‘मेक इन इंडिया’ का नारा देते समय केंद्र सरकार को यूपी की तरफ देखना चाहिए। प्रदेश सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर देने के लिए तैयार है। हमने इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया है। इसमें ज्यादा पैसा आएगा तो दूसरे क्षेत्रों का विकास होगा।

पीएम पर तंज- खुशी होगी वे भी साइकिल चलाएं

Akhilesh Yadav inaugrates policies of state.

अखिलेश ने कहा, पिछली सरकार के समय में हमें यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइकिल नहीं चलाने दी गई थी। सरकार बनने पर हमने ही उसका शिलान्यास किया।

हम चाहते हैं कि पहले चरण में लखनऊ, नोएडा और आगरा का टूरिस्ट क्षेत्र साइकिल फ्रेंडली बनें। हमने तो साइकिल सरकार बना ली। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग अब साइकिल का प्रचार कर रहे हैं। हमें खुशी होगी, वे भी साइकिल चलाएं।

पांच गुना मुआवजा दें, हम भी तैयार हैं चाहे कोई प्रोजेक्ट क्यों न रोकना पड़े

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वे किसानों को डेढ़ गुना मुआवजे का प्रचार कर रहे हैं। विज्ञापन हम भी छपवा सकते हैं। हम दो गुना मुआवजा दे रहे हैं। डेढ़ गुना बड़ा होता है या दोगुना। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार बड़ा दिल दिखाए, डेढ़ गुना क्यों किसानों को पांच गुना मुआवजा दें, हम भी इसके लिए तैयार हैं भले ही कोई प्रोजेक्ट क्यों न रोकना पड़ा।

उन्होंने कहा, वे (भाजपा नेता) कहते हैं कि हम खेतों पर नहीं गए। सैफई गए तो हमने गेहूं के काले पड़ते दाने देखे। मुख्य सचिव भी फसलों का नुकसान देखने गए, प्रभारी मंत्री और दूसरे मंत्री भी गए। लेकिन, हमने खेतों में फोटो खींचकर ट्वीट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed