फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav in press conference.

योगी के अयोध्या में दिवाली मनाने पर अखिलेश ने दिया जवाब, बताया- कैसी रही उनकी दिवाली

Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in press conference.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ के अयोध्या में दिवाली मनाने पर तंज कसा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तो कहीं भी दिवाली मना लेंगे। हमने तो परिवार के साथ दिवाली मनाई और पूजा की।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैनिकों के साथ दिवाली मनाने पर कहा कि मैं सैनिक स्कूल में पढ़ा हूं, मेरे सीनियर और जूनियर दोस्त फौज में हैं, सीमा पर तैनात हैं। मैं उनसे कहता हूं कि किसी बहाने हमें भी त्यौहार पर बुला लो, हमारी भी तस्वीर खींच लो।
विज्ञापन


अखिलेश सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में समाजवादी छात्र सभा की जीत पर युवाओं की पीठ थपथपाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, उपमंत्री भरत सिंह के अलावा इलाहाबाद, संत कबीरनगर और बलिया के कई महाविद्यालयों के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सपा कार्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में समाजवादी छात्र सभा की जीत से सपा को ऊर्जा मिली है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने का काम नौजवान कर सकते हैं। उन्होंने लखनऊ में युवाओं का बड़ा सम्मेलन कराने की घोषणा की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकारों ने युवाओं को धोखा दिया है, उन्हें न नौकरी मिली और न ही रोजगार के अवसर बढ़े।

भाजपा ने युवाओं को धोखा दिया

akhilesh yadav in press conference.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकारों ने युवाओं को धोखा दिया है, उन्हें न नौकरी मिली और न ही रोजगार के अवसर बढ़े। वहीं, उन्होंने साफ कर दिया कि वो गुजरात में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उनकी पार्टी गुजरात में भाजपा के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं करेगी। सपा वहां केवल पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।

लड़ाकू विमानों के अभ्यास में सबसे आगे हमारी कुर्सी होती
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश का विकास किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। इसी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे हैं। यदि हमारी सरकार होती को वायुसेना के अभ्यास के दौरान सबसे आगे हमारी कुर्सी होती।
 
ताजमहल भारत का, देश को पहचान दी
अखिलेश ने कहा, ताजमहल ने भारत को पहचान देने का काम किया है। जब मैं छोटा था, तब धौलपुर मिलिट्री स्कूल जाते समय ताजमहल देखा था। उसकी तस्वीर आज भी मेरे पास है। मुख्यमंत्री बनने पर पत्नी व सांसद डिम्पल यादव के साथ ताज में एक बेंच का उद्घाटन किया। अगर एनजीटी ने अनुमति दी होती तो ताजमहल के आसपास के इलाके को बेहतरीन बनाया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed