फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav honours women.

अखिलेश बोले, डिम्पल से शादी के बाद खुल गई किस्मत

Sat, 14 Nov 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Nov 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav honours women.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनका भाग्य डिम्पल यादव से शादी के बाद खुला। नवंबर 1999 में उनकी शादी हुई और फरवरी 2000 में सांसद चुने गए। वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। ऐसी किस्मत खुली कि मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 12 महिलाओं को देवी अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। 2017 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा टिकट देंगे। वहीं चुनाव जीतने वाली महिलाओं को ज्यादा मौके दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि आधी आबादी की उपेक्षा करके कोई भी देश या प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता। जिस परिवार और समाज में महिलाएं सुखी नहीं हैं, वह आगे नहीं बढ़ सकता। इस काम में सरकार की भी जिम्मेदारी है और समाज की भी। जब तक महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर बहस नहीं छिड़ेगी, समाज तरक्की नहीं कर सकता। प्रदेश में 45 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। 12वीं के बाद पढ़ने वाली लड़कियों को विद्या धन दिया जा रहा है।

रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड शुरू किया गया है। वीमेन पावरलाइन 1090 के जरिये तीन लाख से ज्यादा महिलाओं की मदद की जा चुकी है। सपा सरकार बनने के बाद लैपटॉप वितरण योजना का सबसे ज्यादा लाभ लड़कियों को मिला।

इन्हें मिला देवी अवार्ड

अरुणिमा सिन्हा, प्रो. दिव्या मेहरोत्रा, इरा त्रिवेदी, कविता सेठ, किंजल सिंह, रेनु सिंह, किरण दीक्षित, रुना बनर्जी, सहबा हुसैन, शचि सिंह, जरीना भट्ठी, शिखा द्विवेदी।

संगठन व सरकार में महिलाओं की भागीदारी के लिए की कोशिश

Akhilesh Yadav honours women.

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। सपा ने संगठन और सरकार में इसकी कोशिश की है। पंचायतों में जीतकर आई अच्छी महिलाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

यूपी की जनता ने दिया असहिष्णुता का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि असहिष्णुता का पहला जवाब यूपी की जनता ने पंचायत चुनावों में दिया। इसके बाद बिहार ने जवाब दिया है। भाजपा नेता पंचायत चुनाव जीतने वालों की संख्या तक नहीं बता पा रहे। उनके करोड़ों सदस्य कहां गए?

सीएम ने कहा, दुनिया का बाजार एक हो रहा है, ऐसे में इस पर बहस नहीं हो सकती कि आप क्या खा रहे हैं, कहां बैठ रहे हैं और क्या पहन रहे हैं।

संघीय ढांचे पर बात नहीं
केंद्र में मोदी सरकार आने पर संघीय ढांचा कमजोर हुआ है या मजबूत? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में इस सवाल पर बोलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री के लौट आएंगे, तब इसका जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed