फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav has taken in custody

सपा कार्यकर्ताओं का लखनऊ में हंगामा, एनेक्सी में ताला लगाने की कोशिश

Thu, 17 Aug 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Aug 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav has taken in custody
प्रदर्शन करती सपा कार्यकर्ता

औरैया जा रहे अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद शहर में सपा छात्र सभा के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा ‌किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकताओं ने एनेक्सी में गेट बंद कर ताला लगाने का प्रयास किया। पुलिस सभी को गिरफ्तार करके हजरतगंज थाने ले गई है।

विज्ञापन


सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष को निर्ममता पूर्वक खत्म करना चाह रही है।

सरकार सपा कार्यकताओं को जेल भेजना चाहती है तो भेज दे। सपा के सामने सभी कानूनी विकल्प खुले हैं। औरैया मामले पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि औरैया में जिला पंचायत सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। इस पूरे मामले पर अखिलेश कल प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव में हुए बवाल के बाद आज सुबहऔरेया जाने के लिए ‌निकले अखिलेश यादव को उन्‍नाव-एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले‌ लिया गया था।

अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी कार्यकताओं ने जमकर हाईवे पर हंगामा किया।

Akhilesh Yadav has taken in custody
हिरासत में अखिलेश

जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजवीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा समर्थित दीपू सिंह एवं सपा समर्थित सुधीर यादव उर्फ कल्लू आमने- सामने हैं। सुधीर यादव के खिलाफ सप्ताहभर पहले रेप का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह वांछित हैं।

बुधवार को नामांकन का दिन था। पुलिस ने मुख्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष से करीब 20 किलोमीटर की परिधि में नाकेबंदी कर दी। भाजपा समर्थित दीपू सिंह वाहनों के काफिले के साथ दो सेट में नामांकन किए।

Akhilesh Yadav has taken in custody
हंगामा करते कार्यकर्ता

इसी बीच सपाइयों को सूचना मिली कि पुलिस सुधीर यादव को गिरफ्तार कर सकती है। इससे वे एकजुट हो गए। दिबियापुर तिराहे पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच टकराव हो गया।

मारपीट और पथराव में दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सपाई पुलिस और प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर मनमानी करने का आरोप लगा धरने पर बैठ हैं। अख‌िलेश इसी मामले में अपने कार्यकताओं के साथ औरैया जा रहे थे, जब उन्हें हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed