{"_id":"5c14b6f6bdec225a280c6404","slug":"akhilesh-yadav-flags-off-samajwadi-vikas-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने शुरू किया मिशन 2019, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर बताएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने शुरू किया मिशन 2019, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर बताएंगे विकास कार्य
Sat, 15 Dec 2018 01:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को समाजवादी विजन एवं विकास पद यात्रा को लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में यह पदयात्रा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी और सपा सरकार में किए गए काम का ब्यौरा जनता को देगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही सपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि अभी हाल में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है और वो इन परिणाम को भाजपा विरोधी माहौल बताकर प्रचारित कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया है कि चुनाव के नजदीक आते ही सीटों पर भी फैसला हो जाएगा। सपा-बसपा की घेरेबंदी और कांग्रेस को तीन राज्यों में सत्ता मिलने के बाद भाजपा के लिए 2019 का चुनाव आसान नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन