फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav distributed laptop to meritorious student of up board

अखिलेश ने टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित, साथ ही भाजपा को याद दिलाया अधूरा वादा

Sun, 27 May 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav distributed laptop to meritorious student of up board
अखिलेश यादव ने बांटे लैपटॉप

विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि वे भाजपा को याद दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में यूपी बोर्ड के छात्रों को लैपटॉप और मुफ्त डाटा देने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया।

विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव ने छात्रा कीर्ति सिंह, अरिशा पाठक,  सोनम यादव, बलबीर यादव, सौम्या सिंह, अलमास एवं अदिति को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, सपा सरकार में 18 लाख लैपटॉप बांटे गए थे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था लेकिन बजट में धन का आवंटन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बच्चों का रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के प्रदेश में टॉप-10 रैंकर को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, सांसद डिंपल यादव और प्रो. अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।


डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व सिविल सर्विस की इच्छा
सम्मानित बच्चों ने अखिलेश यादव से कहा कि उनका सपना डॉक्टर, इंजीनियर, साइकोलॉजिस्ट, वैज्ञानिक और सिविल सेवा में अफसर बनने का है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा बहुत दिनों बाद पूरी हुई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed