फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes yogi adityanath on videos comming out of jail.

जेलों में अपराधियों को मिल रही हर सुविधा योगी के रामराज का उदाहरण: अखिलेश यादव

Wed, 28 Nov 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes yogi adityanath on videos comming out of jail.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब से वह भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं प्रदेश की जेलों में रामराज आ गया है। मुख्यमंत्री शायद ऐसा ही रामराज पूरे प्रदेश में लाने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन


पद संभालते ही योगी ने कहा था कि अपराधी जेल में होगें या प्रदेश के बाहर। बाहर तो गए नहीं उल्टे प्रदेश में ही अपहरण, लूट, हत्या की वारदातें करते घूम रहे हैं। जो जेल में हैं उन्हें हर सुविधा मुहैया है। सबका साथ-सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। योगी के रामराज का यह नमूना है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, प्रदेश मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यों में संलिप्त हैं, जिनका राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं है। प्रदेश में भाजपा पहले भी विकास कार्यों को लेकर उदासीन थी। सरकार बनने के बाद 20 महीने यूं ही गुजार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नौजवान बेरोजगारी के त्रस्त, अल्पसंख्यक दहशत में'

अखिलेश ने आरोप लगाया कि किसानों को न तो लाभकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है और न चीनी मिलें किसानों का बकाया अदा कर रही हैं। आलू, मक्का और बाजरा बोने वाला किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। अल्पसंख्यकों में दहशत है। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है। नोटबंदी व जीएसटी ने संकट की स्थिति खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed