फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes yogi adityanath for not helping people after storm hit uttar pradesh.

चुनाव प्रचार पर गए सीएम योगी पर 'डबल अटैक', अखिलेश बोले- जनता परेशान, तुरंत वापस आएं मुख्यमंत्री

Thu, 03 May 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 May 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav criticizes yogi adityanath for not helping people after storm hit uttar pradesh.
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर डबल अटैक हुआ है। उन पर एक तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्घारमैया ने हमला बोला है तो दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि यूपी में बृहस्पतिवार देर रात आए तूफान में 64 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जिस पर कर्नाटक के सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे। उन्होंने मृतकों व उनके परिवारीजनों के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की।
विज्ञापन


वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सीएम योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अखिलेश ने इसके पहले ट्वीट किया कि प्रदेश में आँधी-तूफ़ान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है! मैं हर प्रदेशवासी और अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वो ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएँ। ये हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।





जिसके बाद सीएम योगी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सभी प्रभारी मंत्रियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायज़ा लेने और पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

 


गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वहां तीन रैलियां की और मुख्यमंत्री योगी भी प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। राज्य में 12 मई को मतदान होगा जबकि 15 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed