फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes prime minister narendra modi.

प्रधानमंत्री बदलने से देश को मिलेगी राहत, होगी अपार खुशी: अखिलेश यादव

Fri, 04 Jan 2019 11:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 04 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes prime minister narendra modi.
अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बदलने पर देश को न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि अपार खुशी भी होगी। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। भाजपा शासन में अन्याय व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आरएसएस नफरत फैलाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


अखिलेश पार्टी मुख्यालय में कई जिलों से आए नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं व छात्र-नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार से प्रशासनिक व्यवस्था को लकवा मार गया है। इसी वजह से कानून-व्यवस्था का संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधान किया कि भाजपा पता नहीं किस मुद्दे को लेकर नफरत फैला दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने प्रदेश को आपराधिक राज्य बना दिया है'

सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने प्रदेश को आपराधिक राज्य बना दिया है। नौकरी और रोजगार नहीं बचे हैं। लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। देश के लिए लोकतंत्र को सही दिशा में ले जाने के लिए समाजवादी पार्टी जनता पर हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने सबकी जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि जनसंख्या के अनुपात में हक और सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed