फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes central government over economic policy.

मेड इन इंडिया के बहाने भाजपा लगा रही स्वदेशी आंदोलन को फांसी : अखिलेश यादव

Thu, 03 Jan 2019 04:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes central government over economic policy.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मेड इन इंडिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है। चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं। बिचौलियों ने अर्थव्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और विकास पिंजरे में कैद है। किसान और नौजवान ही नहीं बल्कि समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है। उसे लोकसभा चुनाव का इंतजार है, जिसमें वह भाजपा को सबक सिखाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश नव वर्ष की बधाई देने आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान की भी शपथ ली है पर, काम कर रही है आरएसएस के एजेंडे पर।
विज्ञापन


मोदी और योगी सरकार समाज में नफरत और दूरी पैदा कर रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार अपहरण की घटनाएं न होती हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नौजवानों की नौकरियों का रास्ता बंद है'

अखिलेश ने कहा कि नौजवानों की नौकरियों का रास्ता बंद है। किसानों को फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा, कर्ज से लदे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

केंद्र सरकार की नीतियों से गरीब और सामाजिक-आर्थिक विषमता बढ़ी है। वहीं, सपा के लोग डॉ. लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत को आगे ले जाने के लिए संकल्पित हैं।

मेट्रो रेल में छात्रों को मिले फ्री पास

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी चाहते हैं कि मेट्रो रेल में छात्रों को फ्री पास की सुविधा दी जाए। सिंचाई, पढ़ाई और स्वास्थ्य की सुविधाएं व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। समाजवादी पेंशन सबके लिए थी लेकिन भाजपा सरकार ने इसे खत्म कर दिया।

छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की योजना बंद कर दी गई। सपा सरकार में शुरू की गई नियुक्तियां रोक दी गई हैं।

आबादी के आधार पर हिस्सेदारी मिले

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय का तकाजा है कि जनसंख्या के आधार पर सबकी भागीदारी तय होनी चाहिए। आबादी के आधार पर हिस्सा मिले तो किसी को भी शिकायत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed