फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes bjp for using cbi.

मर्यादा भूलकर खुद सीबीआई की जगह बैठ गई है भाजपा, किस हक से लगा रहे आरोप: अखिलेश

Tue, 08 Jan 2019 11:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes bjp for using cbi.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध खनन घोटाले को लेकर भाजपा सरकार व मंत्रियों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि भाजपा अपनी मर्यादा भूलकर खुद सीबीआई की जगह बैठ गई है। अब तक सीबीआई की तरफ से कोई नोटिस या समन तक नहीं आया है। भाजपा सरकार के मंत्री किस अधिकार से कथित आरोप लगा रहे हैं। वे सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब और साजिश भाजपा के चरित्र में है। इसी के बल पर उसने दिल्ली की कुर्सी हासिल की थी। लेकिन अब जनता उनसे सावधान हो गई है। नोटबंदी से लाखों नौकरियां व 100 से अधिक लोगों की जान गईं।
विज्ञापन


जीएसटी से सिर्फ बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ। किसानों की उपेक्षा करने वाली भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।

सपा-बसपा गठबंधन की खबर से बौखलाया भाजपा नेतृत्व

अखिलेश ने कहा, सपा-बसपा के गठबंधन की खबर से भाजपा नेतृत्व बुरी तरह बौखला गया है। भाजपा सरकार सीबीआई को कठपुतली बनाकर झूठे और अनर्गल आरोपों से बदनाम करने की साजिश कर रही है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा पूरी व्यवस्था पर कब्जा करने की है। कार्यकर्ता नए वर्ष में भाजपा के सफाए और सपा को जिताने का संकल्प लेकर जाएं। भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता के हर वर्ग में असंतोष है।

किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। पिछले उपचुनावों और हाल में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की शिकस्त से जनता का गुस्सा सामने आ गया है।

'भाजपा सरकार के घोटालों की लंबी सूची अब उजागर हो चली है'

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के घोटालों की लंबी सूची अब उजागर हो चली है। भाजपा सरकार जाते-जाते ‘सब कुछ खा कर जाएगी‘। 50 हजार करोड़ का अडानी पावर घोटाला, बाल्को घोटाला, दाल घोटाला, चीनी घोटाला, बुलेट ट्रेन घोटाला, कालाधन घोटाला, गड्डा मुक्त सड़क घोटाला, व्यापम घोटाला, ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या घोटाला, अमित शाह के बेटे का घोटाला, स्वेटर जूते में घोटाला, फसल बीमा घोटाला, ईवीएम घोटाला, शौचालय घोटाला, कर्जमाफी घोटाला, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला घोटाले तो भाजपा सरकार के साथ लगे ही हैं सबसे बड़ा  35 हजार करोड़ का राफेल विमान खरीद घोटला है जिसकी सफाई ठीक से भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में इतना धंस चुकी है कि 2019 में उसका कीचड़ निकलना नामुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed