फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav criticizes BJP and takes oath with yout to defeat BJP.

शपथ के सामने दूसरी शपथ: योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के सामने अखिलेश यादव ने भी दिलाई शपथ

Tue, 05 Mar 2024 05:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और युवाओं को भाजपा को हटाने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav criticizes BJP and takes oath with yout to defeat BJP.
सपा नेता अखिलेश यादव के साथ युवा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बेरोजगार और पेपरलीक से प्रताड़ित युवाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोजगार देना है।
विज्ञापन


साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आसपास के मतदाताओं को सौहार्दपूर्ण-सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे व आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करेनवाले दलों को जिताने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुँचाने की भी शपथ लेते हैं।

भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ! 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed