{"_id":"5d87641d8ebc3e93b532bf5d","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-yogi-government-workshop-in-iim-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, रिवर फ्रंट को बिजनेस मॉडल के रूप में पेश करने के तरीके सीखे योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, रिवर फ्रंट को बिजनेस मॉडल के रूप में पेश करने के तरीके सीखे योगी सरकार
Sun, 22 Sep 2019 06:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार को आईआईएम से रिवर फ्रंट को बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित करने के तरीके सीखने चाहिए। सरकार ये भी सीखे कि सड़कों से गाय व सांड़ को कैसे हटाया जाए जिससे कि आमजनता का जीवन आसान हो।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा मंत्रियों व अफसरों के लिए आईआईएम लखनऊ में आयोजित मंथन कार्यक्रम पर ये बातें कही। उन्होंने उद्योगों पर घटाए गए टैक्स पर कहा कि इससे सीधे तौर पर किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। किसानों को समय पर खाद और फसल का मूल्य मिले तो उनके जीवन में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर अखिलेश ने कहा कि भारत अमेरिका को खुश कर रहा है क्योंकि भारत सबसे बड़ा बाजार है। सरकार को देखना चाहिए कि इससे देश के नागरिकों को क्या हासिल हुआ। आजम खां के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन