फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comments on ten months tenure of uttar pradesh government.

अखिलेश यादव बोले, दस महीनों में सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया

Thu, 08 Feb 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comments on ten months tenure of uttar pradesh government.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने दस महीनों में जनता को सिर्फ धोखा दिया है। वादाखिलाफी से टूटे किसान, बेरोजगारी से जूझते नौजवान, बढ़ती मंहगाई और ध्वस्त कानून-व्यवस्था से प्रताड़ित आम लोगों को हक दिलाने के लिए सपा संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का रवैया जनविरोधी और किसान विरोधी है। पुराना आलू सड़ गया है और नए आलू की कीमत भी अभी तय नहीं है। बच्चों को स्वेटर नहीं बंटे। राज्यपाल राम नाईक ने इस बारे में मौन धारण कर लिया है। जनता के हित में आवाज उठाना विपक्ष का दायित्व है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपनी कमियों पर निगाह न डालकर सपा पर विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाना निंदनीय और अमर्यादित है। भाजपा को राजनीतिक शिष्टाचार सीखना चाहिए। विपक्ष के लिए डराने-धमकाने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed