सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अखिलेश यादव ने बताया स्तब्धकारी, दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है और घटना को स्तब्धकारी कहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है... ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।
लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूँ अचानक जाना हिंदी फ़िल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है... ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी.
विज्ञापन
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!#SushantSinghRajput pic.twitter.com/ZyliRga6Ccविज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 14, 2020
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।