फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on one year of BJP government.

कोरोना महामारी से हर तरफ भूखे श्रमिकों के बीच जश्न मनाएगी भाजपा: अखिलेश का तगड़ा हमला

Fri, 29 May 2020 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 May 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on one year of BJP government.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, जब रोम जल रहा था तो सम्राट नीरो बंशी बजा रहा था। भाजपा नेतृत्व व उसकी सरकारें इसे दोहराने जा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा 30 मई को केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर उपलब्धियों का प्रचार कर वाहवाही लूटने की तैयारी में जुट गई है। देश-प्रदेश में इसके लिए भव्य आयोजन होंगे। यह जश्न ऐसे समय मनेगा जब कोरोना महामारी से मौतें हो रही हैं और भूखे-प्यासे श्रमिक भटक रहे हैं। रोटी-रोजगार के धंधे बंद हैं। किसान, नौजवान और व्यापारी सब हताशा में हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने बयान में कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तावित जश्न मनाने वालों के लिए यह शायद बड़ी उपलब्धि या गर्व का विषय है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर गई है। अस्पतालों में, क्वारंटीन सेंटरों में बदइंतजामी है, भूखे-प्यासे श्रमिकों का पलायन जारी है। कामगार बेमौत मारे जा रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों का जंगलराज है। सत्ता की हनक में निर्दोषों का उत्पीड़न हो रहा है। पूरा देश बीमारी से त्रस्त है। हर तरफ मौत का मंजर दिख रहा है। इन सारी परेशानियों के बीच भाजपा को जश्न मनाते कोई लोकलाज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे वादों से कब तक भटकाएगी भाजपा

सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि भाजपा सरकार अपने झूठे वादों से जनता को कब तक भटकाएगी? खुद 10 पैकेट बांटते हुए फोटो छपवाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को राशन दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने 80 करोड़ परिवारों को मदद का दावा कर दिया। अब ये आंकड़े सच्चे हैं तो झूठा कौन? क्या भूख से बेहाल श्रमिक, नंगे पैर तपती धरती पर दौड़तीं महिलाएं और बच्चे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed