{"_id":"5daf43aa8ebc3e01536a0dd9","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-ncrb-report-on-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सरकार में कोई भी कहीं भी मारा जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सरकार में कोई भी कहीं भी मारा जा सकता है
Tue, 22 Oct 2019 11:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई कहीं भी मारा जा सकता है। महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा है। एनकाउंटर में निर्दोष मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेशलनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने दो वर्ष के बाद जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी सबसे ऊपर है। इससे साबित होता है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भारी संकट है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अब तक दो ही काम किए हैं। एक समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और जनहित के दूसरे कामों को बर्बाद करना। भाजपा राज में किसान और नौजवानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। कर्ज और बेकारी से परेशान लोगों को आत्महत्या का ही रास्ता सूझ रहा है।
विज्ञापन
'असहमति जताना देशद्रोह मान लिया जाता है'
अखिलेश ने कहा, भाजपा नेतृत्व रामराज्य की बात तो करता है, लेकिन उसे असहमति की आवाज पसंद नहीं है। असहमति जताना देशद्रोह मान लिया जाता है। यह ऐसी सरकार है जिसमें विकास की कोई चर्चा नहीं हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार और उद्योग धंधों को चौपट कर दिया है।