{"_id":"674d720d21dea29991064d3b","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-law-and-order-in-uttar-pradesh-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव का तंज, बोले- अपराधियों ने यूपी में कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव का तंज, बोले- अपराधियों ने यूपी में कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया
Mon, 02 Dec 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:15 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिये भाजपा पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। इसके लिए उन्होंने कन्नौज में घटी एक घटना को जरिया बनाया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज में बड़े-से-बड़े हाथ साफ कर रहे हैं और छोटे भी कम नहीं हैं। वो भी हाथ साफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अपराधियों ने भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया है। अखिलेश यादव प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कस रहे थे। कन्नौज में एक महिला अपनी बहन की शादी से लौट रही थी कि रास्ते में नकाबपोश महिलाओं ने उसके बैग से जेवरात पार कर दिए। अखिलेश ने इसी घटना को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
भाजपा की सोच विकास विरोधी
इसके पहले, रविवार को जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा था कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों की आग में झोंक रही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि देश और प्रदेश में दस वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में लूट चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद भी भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य कर रहे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है।