फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on rajasthan alwar mob lynching

राजस्थान में मॉब लिंचिंग पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

Sun, 22 Jul 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on rajasthan alwar mob lynching
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। राजस्थान के अलवर जिले में भीड़ द्वारा हुई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि भीड़तंत्र फिर से अलवर में अकबर की हत्या कर गया।

विज्ञापन


यही नहीं, अखिलेश यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा समेत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी अप्रत्यक्ष रूप से कटघरे में खड़ा किया। दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी एक बार फिर ‘दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे’ जैसे खोखले दावे करके फिर से उन हिंसक लोगों को पुरस्कृत और गले में माला डालकर सम्मानित करेगें और ऐसी घटनाओं पर चुप रहने वालों की चुप्पी और भी गहरी हो जाएगी। घोर निंदनीय!
विज्ञापन


अखिलेश यादव का यह बयान राजस्थान में लगातार हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं और उस पर राज्य सरकार की ओर से सिर्फ कोरी बयानबाजी को लेकर आया है। शुक्रवार देर रात अलवर जिले में  लल्लावंडी गांव में हुई इस घटना पर राजस्थान की वसुंधरा राजे ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं, झारखंड में पिछले साल मीट कारोबारी मोहम्मद अलीमुद्दीन की हत्या के आरोपियों को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया था।


 

आवारा पशुओं की समस्या पर भी सरकार को घेरा

akhilesh yadav comment on rajasthan alwar mob lynching
अखिलेश यादव द्वारा साझा की गई तस्वीर

अखिलेश यादव ने जहां एक ओर गो तस्करी की आंड़ में निर्दोष लोगों की हो रही हत्या को लेकर बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार किया है। वहीं, सड़कों पर घूम रहे आवारा और लावारिस पशुओं की वजह से हो रहे हादसों को लेकर भी सरकार को सख्त उठाने को कहा है। अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो साझा करते हुए अखिलेश ने लिखा कि एक तरफ वाहन चालकों की अनियंत्रित स्पीड और दूसरी तरफ लावारिस पशुओं की समस्या सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। सरकार को जनता में जागरूकता और सुरक्षा-सरक्षा के उपायों के लिए सक्रिय भूमिका निभानी ही चाहिए। ये देशवासियों के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण व ज़रूरी विषय है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed