फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav cabinet expansion on 26 september.

अखिलेश मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार 26 को, गायत्री लेंगे शपथ

Sat, 24 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh Yadav cabinet expansion on 26 september.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार करेंगे। इस विस्तार में हाल ही में बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति व राज किशोर सिंह के साथ 27 जून को सातवें विस्तार में शपथ न ले पाने वाले जियाउद्दीन रिजवी को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन


कुछ राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाते हुए प्रमोशन भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल राम नाईक ने 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण का वक्त तय किया है। राजभवन के गांधी सभागार में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण की तारीख तय होते ही सत्तारूढ़ दल में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीतें दिनों सरकार और समाजवादी पार्टी में खड़े हुए बवंडर को शांत करने के लिए जो फॉर्मूला तैयार कराया गया था, उसमें गायत्री को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करना भी था। सूत्रों की मानें तो गायत्री के साथ-साथ राज किशोर की भी टीम अखिलेश में वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर को बर्खास्त ‌किए गए थे गायत्री प्रजापति

 Akhilesh Yadav cabinet expansion on 26 september.
गायत्री प्रजापत‌ि - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 12 सितंबर को गायत्री व राज किशोर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा मंत्री मनोनीत किए जाने के तीन महीने बाद जियाउद्दीन को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

गायत्री व राज किशोर की बर्खास्तगी के बाद अखिलेश मंत्रिमंडल में 57 सदस्य रह गए हैं। मंत्रिपरिषद में अधिकतम 60 सदस्य हो सकते हैं। जियाउद्दीन पहले से ही मनोनीत हैं, इसलिए अब सिर्फ दो ही मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश रह गई है।

अलबत्ता किसी मंत्री को बर्खास्त कर नए चेहरे को जगह दी जा सकती है। लेकिन पार्टी में जिस तरह की खींचतान चल रही है, उसे देखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है इस मंत्रिमंडल विस्तार में अखिलेश अपने भरोसेमंद राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र को तरक्की दे सकते हैं।

अभिषेक अभी व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री हैं और उनके ऊपर कैबिनेट मंत्री महबूब अली हैं। फेरबदल में अभिषेक को स्वतंत्र रूप से किसी विभाग की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा एक-दो और राज्यमंत्रियों को तरक्की दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed