फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav blame governor ram naik for bad law and order situation in up

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक पर लगाया पक्षपात का आरोप

Thu, 27 Dec 2018 08:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav blame governor ram naik for bad law and order situation in up
अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में जुट गई है। भाजपा राज में किसानों की हालत खराब है, नौजवानों के साथ धोखा हो रहा है।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से जनसामान्य दहशत में है। महिलाएं तथा बच्चियां खासतौर से असुरक्षित महसूस कर रही है। हर वर्ग भाजपा सरकार की कुनीतियों से निराश तथा आक्रोशित है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे, किसी पर रत्ती भर खरा नहीं उतरी है। किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो छोड़िये, उत्पादन लागत भी नहीं मिली। धान की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों को बकाया देने में चीनी मिलें आनाकानी करती रहीं। तमाम स्थानों पर गन्ना किसानों को पर्चियां तक नहीं बंटी। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। आलू किसान आज भी भटक रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी के जरिए पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।

छोटा कारोबार बंद है। व्यापारी आज तक जीएसटी में रोज बदलते नियमों से नावाकिफ है और परेशानी में सिर धुन रहा है। जीएसटी की दरों में घट-बढ़ के चलते जनसामान्य भी उलझन में रहता है। उन्होंने कहा, दुखद सच है कि भाजपा ने वर्तमान पीढ़ी को न केवल गुमराह किया है अपितु नौजवानों के भविष्य के साथ छल भी किया है। नौजवानों का सपना हक और सम्मान का है। नौजवानों के इन सपनों को कुचला जा रहा है। उन्हें न तो रोजगार मिल रहा है और न ही उनके हित में कोई काम की बात हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न होती हों। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते ही दावा किया था कि उनके राज में अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। हकीकत में सब कुछ उल्टा नजर आता है। 

उन्होंने कहा कि राज्यपाल सपा सरकार के समय खूब चिट्ठियां लिखते थे। अब वह भाजपा सरकार के दावों का ही समर्थन कर रहे हैं। जब अपराधी जेल में या प्रदेश के बाहर चले गए हैं तो फिर अपराध कहां से और कौन कर रहा हैं ? राजभवन को इसकी भी जवाबदेही सरकार से लेनी चाहिए। 


उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार में न तो क्षमता है और नहीं इच्छाशक्ति है। अब कमिश्नरी सिस्टम से कैसे कानून व्यवस्था लागू हो सकेगी? कहा कि लोग बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उन्हें वोट से चोट करने का मौका मिलेगा। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। जनता नया प्रधानमंत्री चुनेगी और भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed