फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh Yadav blam bjp government on bad condition of farmers and medical facility

नफरत फैलाने की कोशिश में लगी रहती है भाजपा और विहिप: अखिलेश यादव

Wed, 20 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
akhilesh Yadav blam bjp government on bad condition of farmers and medical facility
अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कहने, सोचने और करने में बड़ा अंतर है।

विज्ञापन


उसकी नीतियों और कार्यों से जनता संतुष्ट नहीं है। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की कोशिश नफरत फैलाने की रहती हैं। गुजरात चुनावों के बाद भाजपा एक बार फिर विकास की राजनीति को भ्रमित करने के अभियान में जुट गई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक नहीं लगी है। गोरखपुर में हजारों बच्चों की जाने गईं। वहां एम्स बना क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी सरकार ने गंभीर बीमारियों, दिल, कैंसर किडनी और लीवर के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थी अब मुफ्त डायलेसिस भी नहीं हो रही है। दवा मुफ्त नहीं मिल रही है। कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार है।

प्रदेश में आलू सड़ रहा है। किसानों को धान की कीमत नहीं मिली है। फसल की लागत से डेढ़ गुना मूल्य  देने का वादा भी सिर्फ  वादा ही रहा। गड्ढामुक्ति के नाम पर भी घोटाला हुआ। बिजली संकट बढ़ता जा रहा है।

अनुपूरक बजट में दवा, स्वास्थ्य की कोई व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कानून व्यवस्था बदतर है। किसान, नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है।

राजधानी में मुख्यमंत्री निवास और राजभवन के पास के इलाके में हत्या हुई, गोली चली। डुमरियागंज के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी का इकलौता बेटा मारा गया।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है भाजपा

अखिलेश ने कहा, भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए सत्ता एवं सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करती है। भाजपा की राजनीति जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है।

विकास उसके लिए सिर्फ एक जुमला है। वास्तव में विकास से भाजपा को परहेज है। सुधार के नाम पर उसने जीएसटी और नोटबंदी से जनता को परेशान करने का काम किया है। जनता सब देख रही है। बस 2019 का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed