फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attacks on modi govt on lucknow metro inaugration.

सीएम अखिलेश का केंद्र पर हमला, देश की सीमा व अर्थव्यवस्था खतरे में

Fri, 02 Dec 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks on modi govt on lucknow metro inaugration.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सीमा और अर्थव्यवस्था दोनों खतरे में हैं। नोटबंदी से कालेधन, भ्रष्टाचार और विदेशों में जमा धन की समस्या का समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन की शुरुआत और 12 शख्सियतों को यश भारती सम्मान से नवाजने के मौके पर गुरुवार को यहां सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकार का काम में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। केंद्र की ढाई साल की सरकार के पास दिखाने के लिए क्या है?
विज्ञापन


उन्होंने सजिकल स्ट्राइक के नाम पर गुमराह किया है। सीमा के हालात अच्छे नहीं हैं, देश की अर्थव्यवस्था पर खतरा है। करेंसी के संकट से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई से मजदूर गांवों में लौट आए हैं। खेतों में बोआई नहीं हो पा रही है, किसान दुखी, परेशान हैं। बैंकों की शाखाओं में पैसा नहीं है।

वाराणसी मेट्रो का भी शिलान्यास करेंगे

akhilesh yadav attacks on modi govt on lucknow metro inaugration.

सीएम ने कहा कि लखनऊ मेट्रो का काम देश में सबसे तेज रफ्तार से हुआ है। समाजवादी सरकार तीन शहरों गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन पर काम कर रही है। जल्द ही कानपुर मेट्रो पर काम शुरू हो जाएगा। वाराणसी में भी मेट्रो का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेट्रो की तरह एक्सप्रेस-वे का काम भी रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। अभी हमने केवल दो राजधानियों को जोड़ा है। नेताजी (मुलायम सिंह) और हमें मौका मिला तो कश्मीर से कन्याकुमारी को ऐसे ही एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे। जितनी रफ्तार तेज होगी, विकास और अर्थव्यवस्था उतनी ही तेजी से बढ़ेगी।

एक घंटे में चुनाव के लिए तैयार
सीएम ने कहा, आज मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हुआ है, कल हम और आप इसमें बैठकर चलेंगे। हमसे किसी ने पूछा कि कब चुनाव के लिए तैयार हैं। हमने कहा था, एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हो चुका, मेट्रो का उद्घाटन होने दीजिए, उसके एक घंटे बाद चुनाव के लिए तैयार हैं।

रामपुर में करेंगे कोई बड़ा काम

akhilesh yadav attacks on modi govt on lucknow metro inaugration.
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा कि रामपुर और जौहर विश्वविद्यालय में जो काम हुआ है, उसकी कल्पना नहीं कर सकते। जौहर विश्वविद्यालय से आने वाली पीढ़यों का भविष्य सुधरेगा। आने वाले समय में रामपुर के लिए मेट्रो जैसा कोई बड़ा काम करेंगे। प्रदेश का कौन-सा जिला है, जहां कोई बड़ा काम नहीं हुआ। 45 जिलों को 4 लेन से जोड़ा गया है।

बड़े काम में होती ही है राजनीति
सीएम ने इशारों ही इशारों में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को लेकर हो रही राजनीति का भी जवाब दिया। साथ ही पलटवार भी किया। बोले, जब बड़ा कम होगा तो राजनीति भी होगी।

आजम ने पूर्व खनन मंत्री बोला तो लगे ठहाके
मंच से अभिवादन के दौरान आजम खां ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के लिए जैसे ही पूर्व खनन मंत्री बोला, ठहाके गूंज उठे। इसके बाद उन्होंने गोपाल दास नीरज की कविता ‘एक दिल न मिला एक दिल के लिए’ और उदय प्रताप सिंह की कविता ‘न मेरा है, न तेरा है, ये हिन्दोस्तां सबका है। नहीं समझी गई यह बात तो नुकसान सबका है’ से भी संदेश देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed