फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attacked on Yogi government about murder in courtroom of bijnor

बिजनौर कांड: अब तो जजों को भी जान बचाकर भागना पड़ रहा है, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

Wed, 18 Dec 2019 10:33 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked on Yogi government about murder in courtroom of bijnor
फाइल फोटो
बिजनौर में भरी अदालत में पेशी पर आए अभियुक्त की गोली मारकर हत्या के बाद डीजीपी मुख्यालय भी सक्रिय हो गया। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मुरादाबार रेंज के आईजी रमित शर्मा से जांच करने को कहा है और पूरे घटना क्रम की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि इस घटना में पेशी पर आए एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना में एक हेड मुहर्रिर भी घायल हुआ है। 

घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। आईजी रेंज ने मौके का निरीक्षण किया है। इस मामले में गहराई से जांच करने के निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘बिजनौर में पेशी पर आए आरोपियों की जज के सामने सरेआम हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की ‘एनकाउंटर वाली सरकार’ का बदमाशों पर कितना प्रभाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां माननीय न्यायाधीश को जान बचाकर भागना पड़ रहा हो, वहां आम नागरिकों की सुरक्षा की बात करना बेमानी है। ये है डबल इंजन की सरकार का हाल।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की रणनीति अनावश्यक मुद्दों में जनता को उलझाने की है। वह संविधान के विरुद्ध साजिश रच रही है। भाजपा कुटिलता से लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। लेकिन अब उसके दिन गिने चुने रह गए हैं। भाजपा सरकार के अन्याय को जनता बर्दाश्त के लिए तैयार नहीं है।

अखिलेश यादव मंगलवार को सपा मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed