Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, बुजुर्ग किसानों को अपमानित किया
बुधवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर बातचीत के नाम पर बुजुर्ग किसानों को बार-बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है।
अखिलेश यादव ने लिखा-भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को बार-बार, अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है। देश की जनता आक्रोशित होकर सब देख रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनना बंद करे।
आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रही। जिसके बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता टल गई।भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को बार-बार, अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है. देश की जनता आक्रोशित होकर सब देख रही है. भाजपा कुछ पूँजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनना बंद करे.
भाजपाई अहंकार की सत्ता नहीं चलेगी! #नहीं_चाहिए_भाजपा — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 9, 2020
आपको बता दें कि मंगलवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह ने 13 किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। लेकिन इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा।