फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav News Akhilesh Yadav attacked on central government

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, बुजुर्ग किसानों को अपमानित किया

Wed, 09 Dec 2020 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Dec 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav News Akhilesh Yadav attacked on central government
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर बुजुर्ग किसानों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बुधवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर बातचीत के नाम पर बुजुर्ग किसानों को बार-बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने लिखा-भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को बार-बार, अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है। देश की जनता आक्रोशित होकर सब देख रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनना बंद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रही। जिसके बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता टल गई। 

आपको बता दें कि मंगलवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह ने 13 किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। लेकिन इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। 

अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed