फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav ask question on how many jobs BJP has given.

करोड़ों रोजगार देने का दावा करने वाली भाजपा बताए, किस क्षेत्र में कितनी नौकरी दी: अखिलेश यादव

Fri, 17 Jul 2020 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jul 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav ask question on how many jobs BJP has given.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जुमलेबाजी से ध्यान भटकाने की स्किल में पारंगत भाजपा सरकार ने करोड़ों युवाओं की संभावनाओं, प्रतिभाओं और उम्मीदों को निराश किया है। प्रदेश में पूंजीनिवेश केवल कागजों पर एमओयू में आया है। जमीन पर एक भी उद्योग नहीं लगा।

विज्ञापन


मनरेगा में खुदाई का काम भी डिग्रीधारक युवकों के लिए रोजगार की तरह प्रचारित किया जा रहा है। पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ इससे बड़ा छल और धोखा क्या होगा? अखिलेश ने कहा कि युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। रोजगार के अवसर न तो सृजित हो रहे हैं और न ही इसकी संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों को तोड़ने वाली सरकार साबित हो रही है।
विज्ञापन


कई करोड़ रोजगार बांटने का दावा करने वाली भाजपा ये आंकड़े देने से क्यों घबराती है कि किस क्षेत्र में किसे, कितना रोजगार दिया? झूठे दावों की पोल न खुले, इसलिए मुख्यमंत्री तुकबंदी में प्रधानमंत्री को शामिल करने में संकोच नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के लिए श्रमिकों की सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित प्रावधान श्रम कानूनों से हटा दिए हैं। उनका दिहाड़ी वेतन घटा दिया है। श्रमिक अब मालिकों का बंधुआ बन कर रह जाएगा।

पूर्व मंत्री घूरा राम के निधन पर शोक जताया

अखिलेश ने पूर्व  मंत्री व सपा नेता घूरा राम के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश ने कहा, 64 वर्षीय धूरा राम कर्मठ और लोकप्रिय नेता थे। वह सन् 1993, 2002 और 2007 में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह 26 अगस्त, 2019 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed