फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav ask 439 crore from PM modi.

सीएम अखिलेश ने पीएम मोदी से मांगे 439 करोड़

Mon, 22 Dec 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Dec 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav ask 439 crore from PM modi.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के लिए स्वीकृत केंद्रीय सहायता समय से न मिलने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को बुंदेलखंड के लोगों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए चल रही योजनाओं और उनकी स्थिति की जानकारी दी है।

विज्ञापन


यह भी बताया है कि केंद्र द्वारा स्वीकृत योजनाओं में मिले बजट का उपभोग प्रमाण पत्र देने पर भी अगली किस्त समय पर नहीं मिल रही है। इससे पुराने काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा 657 करोड़ रुपये की जिन नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, उसके लिए स्वीकृत बजट की पहली किस्त भी अटकी है।
विज्ञापन


नतीजतन नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कृषि विपणन मंडियों को पूरा करने के लिए 343.76 करोड़ व चालू वित्त वर्ष में द्वितीय चरण के लिए अनुमोदित कार्यों के लिए 95.22 करोड़ रुपये तत्काल जारी कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अफसरों ने भी केंद्र पर बढ़ाया दबाव

akhilesh yadav ask 439 crore from PM modi.

मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के तुरंत बाद प्रदेश के अफसरों ने भी केंद्र से बजट जारी कराने को लेकर दबाव बढ़ाया है। प्रमुख सचिव नियोजन देवेश चतुर्वेदी 18 दिसंबर को बुंदेलखंड पैकेज से जुड़े अफसरों के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां केंद्र सरकार के अफसरों को पैकेज की प्रगति व बजट जारी न होने से पड़ रहे प्रभाव की जानकारी दी।

बुंदेलखंड पैकेज के लिए 3521.01 करोड़ मंजूर है। पहले चरण में स्वीकृत कार्य के लिए 1578.94 करोड़ की जरूरत है। केंद्र ने अब तक 1212.55 करोड़ दिए। इसमें 691 करोड़ की सहायता मंडियों के  निर्माण के लिए मंजूर हुई।

इससे मंडल स्तरीय सात मंडी और 168 छोटी मंडी बनाई जानी थी। लेकिन जमीन न मिलने की वजह से बाद में बजट रिवाइज हुआ तो छोटी मंडियों की संख्या 133 और बजट करीब 663.76 करोड़ कर दिया गया। इसमें 320 करोड़ रुपये जारी किए गए।

मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया है कि यह पूरा पैसा खर्च कर उपभोग प्रमाणपत्र भी दे दिया गया लेकिन बाकी 343.76 करोड़ जारी नहीं हो रहे हैं। इससे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed