फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav appeals to party workers to lit the diyas in memory of lakhimpur Khiri farmers.

यूपी: अखिलेश यादव ने किया आह्वान, बोले- लखीमपुर खीरी में कुचले गए किसानों की याद में जलाएं दिये

Wed, 03 Nov 2021 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि लखीमपुर खीरी में जीप से कुचल कर मारे गए किसानों की याद में दिये जलाएं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav appeals to party workers to lit the diyas in memory of lakhimpur Khiri farmers.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर आज 3 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में किसानों और नौजवानों के स्मरण में 'स्मृति दिवस' मनाएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आह्वान किया कि इस अवसर पर 'दिये' जलाने का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन एक महीना पहले लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया था। इनकी शहादत की स्मृति में 'दिए जलाकर' श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बराबर आश्वासन देते रहे हैं कि किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी, लेकिन यह झूठ साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। बिचौलियों और अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए, लेकिन जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यों को अपना बताकर भाजपाई जश्न मना रहे हैं। जबकि किसानों के घरों में अंधेरा है। वे साल भर से आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दिवाली पर भी अंधेरा है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा जनता को भटकाने पर लगी है। लेकिन मतदाता सजग हैं। जनता की आशा भी सपा से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और सपा सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed